Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संवाद सेतु व्यवस्था 25 से होगी शुरू:पायलट प्रोजेक्ट के 3 जिलों में कन्नौज भी शामिल, फोन न उठने की समस्या का समाधान होगा

    21 hours ago

    1

    0

    अधिकारियों से सम्पर्क के लिए अब कन्नौज समेत तीन जिलों में संवाद सेतु व्यवस्था शुरू होगी। 25 फरवरी को ये व्यवस्था तीनों जिलों में शुरू होगी। जिसे आगे अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच संवाद को अधिक सुगम, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए ‘संवाद सेतु’ (जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर) व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज जनपदों में 25 फरवरी से शुरू होगी। इस संबंध में समयबद्ध तैयारियों को लेकर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने तीनों जिले के डीएम को निर्देश दिए हैं, जिससे योजना सुचारु रूप से लागू हो सके। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत यूपी के हर जनपद में जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर (DCCC) स्थापित किया जाएगा। अगर किसी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि की कॉल रिसीव नहीं होती या 10 मिनट के भीतर कॉल बैक नहीं की जाती है, तो जनप्रतिनिधि कमांड सेंटर को सूचित कर सकेंगे। कमांड सेंटर संबंधित अधिकारी को तुरंत कॉल बैक के लिए निर्देशित करेगा और उनके बीच संवाद सुनिश्चित करेगा। सिर्फ सीयूजी नम्बरों पर होगा सम्पर्क- संवाद सेतु व्यवस्था केवल कार्य दिवसों और कार्यालय समय में ही सरकारी (CUG) नंबरों पर लागू होगी। बेहतर संवाद और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही की स्थिति में रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि यह पहल विधानसभा में उठे मुद्दे के बाद अमल में लाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुन्ना समोसा जायेंगे अखिलेश यादव:कानपुर में हींग, पनीर और चीज के समोसों ने बनाई पहचान, पिछले दौरे पर सपा अध्यक्ष बोले थे फेमस चीज खाने जायेंगे
    Next Article
    जालौन में 17 मार्च से गेहूं खरीद, 49 केंद्र स्थापित:समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल, अनुमोदित क्रय केंद्रों की जियो-टैगिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment