Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुन्ना समोसा जायेंगे अखिलेश यादव:कानपुर में हींग, पनीर और चीज के समोसों ने बनाई पहचान, पिछले दौरे पर सपा अध्यक्ष बोले थे फेमस चीज खाने जायेंगे

    19 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को कानपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचेंगे। लेकिन खास बात यह है कि कल वह बिरहाना रोड स्थित मुन्ना समोसा की दुकान पर समोसे का स्वाद भी चखने जा सकते हैं। 12 फरवरी को जब अखिलेश कानपुर आए थे तो उन्होंने प्रेस वार्ता में पूछा था कि यहां क्या फेमस है, कचौड़ी या समोसा। तब भी उन्होंने समोसा खाने की इच्छा जताई थी और कहा था कि कार्यक्रम के बाद जाएंगे। अब जब अखिलेश 25 फरवरी को शहर आ रहे हैं तो उनके कार्यक्रम में मुन्ना समोसा की दुकान जाने का भी कार्यक्रम शामिल है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कानपुर के मुन्ना समोसा की आखिर ऐसी क्या खासियत है कि उनके समोसे का स्वाद पूरे शहर में मशहूर है। पढ़िए यह रिपोर्ट मुन्ना समोसा के नाम से पहली समोसे की दुकान साल 1973 में नेहरू नगर से शुरू हुई थी। करीब 50 साल से राम गुप्ता का परिवार शहर में समोसे का एक ब्रांड बन गया है। वर्तमान में शहर के नेहरू नगर, गोविंदनगर, पी रोड और बिरहाना रोड में मुन्ना समोसा की शाखाएं मौजूद हैं। बिरहाना रोड की दुकान पर राम जी गुप्ता और अर्पित गुप्ता मिले। उन्होंने बताया कि उनके नाना ने समोसे की पहली दुकान शुरू की थी। तब से लगातार तीन पीढ़ियों से उनका परिवार समोसे का कारोबार कर रहा है। समोसा सबसे अलग क्यों है, पढ़िए राम जी ने बताया कि समोसा तो कई दुकानों में बिकता है, लेकिन उनका समोसा इसलिए अलग पहचान बना पाया क्योंकि सबसे पहले समोसे के मसाले में हींग मिलाने की शुरुआत उनके यहां से हुई थी। इसी वजह से उनके समोसे का स्वाद सबसे अलग लगने लगा। समोसे की कई वैरायटी राम जी ने बताया कि आलू के सादे समोसे के साथ ही अन्य वैरायटी के समोसे भी उनके यहां मिलते हैं। यहां मलाई पनीर समोसा, पिज्जा पनीर समोसा और चीज कॉर्न समोसा उपलब्ध हैं, जो लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। इनके स्वाद के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। समोसे का रेट जानिए मुन्ना समोसा में आलू का समोसा 10 रुपये का है। मलाई पनीर समोसा 25 रुपये का एक है। इसके अलावा पिज्जा पनीर और चीज कॉर्न समोसा 20 रुपये का एक मिलता है। अखिलेश यादव के आने की जानकारी पर बोले मुन्ना समोसा के संचालक राम जी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि वह आ रहे हैं। हमारा समोसा एक ब्रांड है, कोई भी समोसा खाने आ सकता है। जो भी आएगा उसका स्वागत है। उनके अलावा आगे कोई भी आए, उसका भी स्वागत है। हमारा काम लोगों तक अपना स्वाद पहुंचाना है। राजनीति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में वृहद रोजगार मेला 28 फरवरी को:60 से अधिक कंपनियां देंगी 3000 से ज्यादा नौकरियां
    Next Article
    संवाद सेतु व्यवस्था 25 से होगी शुरू:पायलट प्रोजेक्ट के 3 जिलों में कन्नौज भी शामिल, फोन न उठने की समस्या का समाधान होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment