Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'संविधान केवल कागज नहीं लोहे की तलवार है':लखनऊ में अखिलेश यादव ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, बोले - भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा प्रतिमाएं तोड़ी गई

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर पुष्प अर्पित किए। श्रद्धांजलि देने के बाद अखिलेश यादव ने कहा की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को आज हम सब लोग याद कर रहे हैं और हजारों सालों का जो संघर्ष रहा है उसके खिलाफ सामाजिक न्याय की लड़ाई और सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए हम लोग लगातार संघर्ष करते रहेंगे। ‘यूपी की जनता ने संविधान को बचाया’ अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय राज के लिए हमें सालों लगे हैं और हम लगातार इसके लिए संघर्ष करेंगे। आपने हमने सुना था कि लोकसभा के समय पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कहा था कि 400 से अधिक सीट जीतेंगे और संविधान बदल देंगे लेकिन हम धन्यवाद देंगे उत्तर प्रदेश की जनता को जिन्होंने संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जो कागज का दस्तावेज है जो हमारा सम्मान है उसको बचाने के लिए मतदान करके संविधान और लोकतंत्र को बचाने का कार्य किया । ‘संविधान केवल कागज नहीं लोहे की तलवार है’ भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा ये लोग हार के बाद अंडरग्राउंड हो गए हैं । भूमिगत जरूर हो गए हैं लेकिन हम सबको मिलकर उन्हें हराना भी है और हटाना भी है । बाबा साहब का संविधान केवल कागज नहीं है लोहे की तलवार है जो समय-समय पर हमें सम्मान दिलाने का कार्य करती हैं । संविधान हमारे दिल में है संजीवनी है हमें न्याय दिलाता है संविधान आगे बढ़ने का मौका देता है रक्षा करता है। ‘बाबा साहब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने बढ़ाएंगे’ अखिलेश यादव ने कहा भाजपा की 10 साल की सरकारों में सबसे ज्यादा बाबा साहब की प्रतिमाएं तोड़ी गई है । जो तोड़ने वाले लोग हैं बजट देकर के चुनाव से पहले झूठा संदेश देना चाहते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता समझदार और सावधान है । इनके साजिश और षड्यंत्र से अभी भी दलित और पिछड़ों के खिलाफ खासकर PDA वर्ग के खिलाफ भेदभाव हो रहा है। लोग मान सम्मान के लिए कभी-कभी आत्महत्या कर लेते हैं।2027 में बीजेपी हटने वाली है और हम सब मिलकर बाबा साहब के संविधान समाज की स्थापना करने का काम करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहर में घूमे फायर बिग्रेड कर्मी, भरोसा जगाया:रैली निकाल दिया संदेश, आग से बचाव को जागरुक किया, शहीदों को याद किया
    Next Article
    उन्नाव में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत:खेत से काम निपटाकर लौटते समय हादसा, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment