Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SDM को पालतू कुत्ते ने काटा...8 दिन की छुट्‌टी मांगी:बलिया DM को लिखी एप्लीकेशन में अंगूठा लगाया, इलाज कराने दिल्ली गए

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में SDM आलोक प्रताप सिंह को पालतू कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने DM से 8 दिन की छुट्‌टी मांगी। एप्लीकेशन में लिखा- कुत्ते ने मेरे दोनों हाथ में काट लिया है। जिससे हाथ में गहरा जख्म हो गया। स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन घाव से खून बहना बंद नहीं हो रहा है। उन्होंने आगे लिखा- मैं अपना कोई भी काम नहीं कर पा रहा हूं। डॉक्टरों ने मुझे किसी अच्छे अस्पताल और विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी है। इसलिए मुझे 6 मार्च से 13 मार्च तक अवकाश की अनुमति दी जाए। इसके बाद डीएम ने उन्हें 8 दिन की छुट्‌टी दे दी। एप्लीकेशन पर अंगूठा लगाया आलोक प्रताप सिंह बैरिया तहसील में एसडीएम हैं। 2023 बैच के पीसीएस (PCS) अधिकारी हैं। 5 मार्च को डीएम को एप्लीकेशन लिखकर उनसे छुट्‌टी मांगी थी। लेटर पर सिग्नेचर की जगह अंगूठा लगाया था। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया- छुट्टी का आवेदन दिया गया है। एसडीएम के हाथ में कुत्ते ने काट लिया है। हाथ में प्लास्टर लगने की वजह से लिखने में असमर्थ हैं। 'इलाज कराने के लिए दिल्ली आया हूं' दैनिक भास्कर ने SDM आलोक प्रताप ने बात की। उन्होंने बताया- मैं इलाज के लिए दिल्ली आया हूं। 2 मार्च की रात मेरे-मम्मी पापा आए थे। जिनसे मिलने के लिए मेरा पालतू कुत्ता एक्साइटेड था। 3 मार्च को हम सभी सुबह लॉन में बैठकर चाय पी रहे थे। मेरा पालतू कुत्ता भौंक रहा था। मैं उसका पट्टा पकड़कर मम्मी-पापा की तरफ ला रहा था। इसी बीच, उसने मेरा एक हाथ अपने जबड़े में दबा दिया। जिससे बचने के लिए मैं दूसरे हाथ से छुड़ाने का प्रयास करने लगा। इससे मेरे दोनों हाथ जख्मी हो गए। वहां मौजूद कर्मी ने बोतल से कुत्ते पर पानी डाला, तब जाकर उसने मुझे छोड़ा। फिलहाल, मैं मेडिकल लीव पर हूं। घरेलू काम कराने का लगा था आरोप आलोक प्रताप सिंह ने 12 फरवरी 2024 को बलिया में डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला। जनवरी 2026 में उन पर एक होमगार्ड द्वारा ड्यूटी से हटाकर घरेलू काम कराने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा तहसील में दलालों की सक्रियता को लेकर पूर्व विधायक ने उनपर सवाल उठाया था। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर हमला:चलती ट्रेन में चाकू मारे, नाक काटने की कोशिश; टॉयलेट में छिपकर जान बचाई शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन उत्पीड़न की FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रविवार को चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ। आशुतोष ने बताया- रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहा था। फर्स्ट AC कोच में बैठा था। रास्ते में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश की। चेहरे और हाथ पर कई वार किए। गंभीर चोटें आईं। काफी खून बहा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन समझाती थी, इश्क में पागल मत हो, करियर बना:मुरादाबाद में जिस प्रेमिका के लिए बहन को 84 चाकू मारे, वो सिर्फ ऑनलाइन मोहब्बत थी
    Next Article
    पति ने दो बेटों संग जान दी, पत्नी SSB में:महराजगंज में एक कमरे में तीनों के शव फंदे में झूलते मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment