Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SDO ने मीटर-रीडर को 30 मिनट मुर्गा बनाकर खड़ा रखा:मुरादाबाद में उपभोक्ता से बिल के 25 हजार लेकर फर्जी रसीद दी थी; VIDEO

    6 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में बिजली विभाग के एसडीओ (उपखंड अधिकारी) ने मीटर रीडर को अपने दफ्तर के बाहर मुर्गा बना दिया। करीब 30 मिनट तक मीटर रीडर दफ्तर के बाहर मुर्गा बना रहा। दफ्तर के बाहर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल हुआ तो बिजली विभाग के अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश करने लगे। बताया जा रहा है कि बिजली मीटर ने ग्रामीण उपभोक्ता से बिजली बिल बकाया के 25 हजार रुपए लिए थे। इसके बदले में उसने उपभोक्ता को फर्जी रसीद दी। रुपए सरकारी खजाने में न जमा करके उसने अपनी जेब में रख लिए थे। उपभोक्ता ने मामले की शिकायत एसडीओ से की थी। इसके बाद एसडीओ ने मीटर रीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बजाए मुर्गा बना दिया। हालांकि, चीफ इंजीनियर ने संविदा मीटर रीडर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। एसडीओ की भूमिका के जांच के आदेश दिए हैं। पूरा मामला लपतपुर बिजलीघर में शनिवार को हुआ। अब जानिए पूरा मामला… 25 हजार रुपए लिए और बिल भी नहीं जमा किया ग्रामीणों के साथ मीटर रीडर को पकड़कर ले गया उपभोक्ता शनिवार को उपभोक्ता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मीटर रीडर रानु कुमार को पकड़ लिया। इसके बाद वह उसे एसडीओ कार्यालय ले गए। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर एसडीओ आरएन राठौड़ ने मीटर रीडर को अपने दफ्तर के बाहर मुर्गा बना दिया। वीडियो सामने आने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी इस मामले की लीपापोती में जुट गए। वीडियो सामने आने के बाद मामला चीफ इंजीनियर तक पहुंचा। चीफ इंजीनियर अशोक कुमार चौरसिया ने बताया- जांच अधिशासी अभियंता-2 को सौंपी गई है। पता चला है कि मीटर रीडर ने बिल की रकम लेकर फर्जी रसीद उपभोक्ता को सौंप दी थी। इस मामले में मीटर रीडर रानू कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। एसडीओ की भूमिका की जांच की जाएगी। ---------------------- भास्कर सर्वे पढ़ें - उठक-बैठक करने वाले IAS को अब तक पोस्टिंग नहीं:रिंकू सिंह बोले- किसी ने फोन नहीं किया; रिटायर्ड IAS बोले- सरकार की मर्जी चलती है IAS रिंकू सिंह राही ने 20 अप्रैल को इस्तीफा वापस ले लिया। लेकिन, 13 दिन बाद भी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है। रिंकू सिंह राही ने दैनिक भास्कर से कहा- मुझे सिर्फ काम चाहिए। सरकार कहीं भी पोस्टिंग दे दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे काम न करके सिर्फ वेतन लेना ठीक नहीं लग रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक पल्लवी पटेल के काफिले की कार गड्ढे में पलटी:हादसे में दो घायल, तिंदवारी के पास हादसा; जाम और संकरी सड़क बनी वजह, विधायक सुरक्षित
    Next Article
    कौंधियारा में दंपति की संदिग्ध हालात में मौत:पति-पत्नी में आए दिन होता था विवाद, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment