Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक पल्लवी पटेल के काफिले की कार गड्ढे में पलटी:हादसे में दो घायल, तिंदवारी के पास हादसा; जाम और संकरी सड़क बनी वजह, विधायक सुरक्षित

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा में सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के काफिले की एक कार हादसे का शिकार हो गई। तिंदवारी थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जबकि विधायक पल्लवी पटेल पूरी तरह सुरक्षित बताई गई हैं। विधायक पल्लवी पटेल बबेरू में एक कार्यक्रम खत्म कर तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौंसन गांव में दूसरी बैठक के लिए जा रही थीं। सिमौनी गांव के पास भारी जाम के चलते काफिले को वैकल्पिक रास्ते मौनी धाम रोड से निकाला गया। बताया जा रहा है कि मौनी धाम रोड काफी संकरा है। जमुवा मरका के पास पहुंचते ही काफिले में शामिल एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में गिर गई। शुरुआती जांच में जाम के कारण जल्दबाजी, संकरी सड़क और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। दो लोग घायल, इलाज के बाद छुट्टी हादसे में कार चालक प्रयागराज के शाहपुर निवासी 26 वर्षीय नूर आलम के सिर और हाथ में चोट आई। वहीं नरैनी के लालपुर निवासी 32 वर्षीय अटल पटेल भी घायल हुए। काफिले में मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। विधायक ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल घटना की सूचना मिलने पर विधायक पल्लवी पटेल भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना। हादसे के बाद काफिला कुछ देर के लिए रुका रहा, जिसके बाद आगे के लिए रवाना हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर की सविस्तर गोस्वामी ने युवा संसद में प्रभाव छोड़ा:लखनऊ विधानसभा में केंद्रीय बजट पर रखे सशक्त विचार
    Next Article
    SDO ने मीटर-रीडर को 30 मिनट मुर्गा बनाकर खड़ा रखा:मुरादाबाद में उपभोक्ता से बिल के 25 हजार लेकर फर्जी रसीद दी थी; VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment