Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने बुधवार को पंजाब सरकार से पूर्व एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश करने का आग्रह किया। एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि अगर पंजाब सरकार तीन दिन के भीतर मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपती है तो वह अपनी मांग को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे। धामी ने कहा कि बुधवार को एसजीपीसी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में पंजाब सरकार से आनंदपुर साहिब की घटना को लेकर एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया गया।उन्होंने कहा कि औपचारिक मामला दर्ज होने के बाद इसकी जांच निष्पक्ष एजेंसी से कराई जानी चाहिए और जांच से जुड़े मुद्दों को ‘‘सोशल मीडिया ट्रायल’’ का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। एक महिला की शिकायत के बाद चावला के खिलाफ आनंदपुर साहिब में दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्होंने एसजीपीसी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब में बहुत बड़े धमाके की साजिश नाकाम? 3 गिरोहों का एक साथ काम तमाम, कब्जे से निकला वो सामान जिसे देख उड़ गए होश!
    Next Article
    Kerala: Thiruvananthapuram में Youth Congress और SFI कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment