Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SGPGI- चैटबॉट-वीडियो से ब्रेस्ट कैंसर को लेकर करेंगे अवेयर:3 दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप का कल से आगाज, जुटेंगे 250 से ज्यादा डॉक्टर्स

    4 hours ago

    1

    0

    स्तन कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए SGPGI चैटबॉट और वीडियो का सहारा ले रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को उनकी जरूरत के हिसाब से चैटबॉट और वीडियो का इस्तेमाल कराया जाता है। इससे रोगियों की शंकाओं का समाधान हो जाता है और डॉक्टरों का समय भी बर्बाद नहीं होता है। संस्थान में इंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार से शुरू हो रहे ब्रेस्ट कोर्स कार्यक्रम के लिए आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। प्रो.गौरव अग्रवाल ने बताया कि स्तन कैंसर पूरी तरह से इलाज योग्य है। जरूरत सिर्फ बीमारी की जल्द पहचान होने की है। अभी भी एक तिहाई मरीज बीमारी की अंतिम स्टेज में अस्पताल आते हैं। इसमें अभी भी काफी सुधार की गुंजाइश है। चैटबॉट की ये हैं खूबी चैटबॉट एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम है। यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित है। इसमें टेक्स्ट या वॉइस (आवाज) के माध्यम से एआई बातचीत की नकल करता है। यह उपयोगकर्ता के प्रश्नों को समझता है और तुरंत, स्वचालित उत्तर देता है। मेडिकॉज के स्टूडेंट्स को भी मिलेगा फायदा ब्रेस्ट कोर्स के बारे में डॉ.सबरेतनाम एम ने बताया कि इस कार्यक्रम में एमबीबीएस विद्यार्थियों को भी बुलाया गया, जिससे कि वह सही समय पर स्तन कैंसर की पहचान के बारे में जान सकें। इसका शुभारंभ चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित के घोष करेंगे। तीन दिवसीय यह आयोजन संस्थान परिसर और कानपुर रोड स्थित होटल में होगा। इस दौरान में डॉ. अभिषेक कृष्ण और डॉ. स्पंदना जे भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में बुर्के वाली महिला ने पिस्टल तानकर ज्वेलरी लूटी:पानी की बोतल, हार और चेन समेटकर बोली- पीछा किया तो गोली मार दूंगी
    Next Article
    UP के शिक्षक दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन:TET अनिवार्यता के खिलाफ रामलीला मैदान पर देश भर से जुटेंगे लाखों शिक्षक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment