Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SGPGI में मरीज का खून से लथपथ शव मिला:वार्ड में सर्जिकल ब्लेड से गला रेता गया, पास में सो रहे भाई को पता नहीं चला

    10 hours ago

    1

    0

    SGPGI में भर्ती बजुर्ग मरीज का बेड पर खून से लथपथ शव मिला। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। पास में खून से सना सर्जिकल ब्लेड भी मिला है। माना जा रहा है कि उसी से मरीज का गला रेता गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए हैं। शुरूआती जांच में पुलिस इसे बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना मान रही है। लेकिन हत्या की बात से भी पूरी तरह से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल पर बारीकियों से जांच की जा रही है। घटना सोमवार तड़के लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट (LTU) वार्ड में हुई। मृतक की पहचान लिवर कैंसर के मरीज मुस्ताक अली (61) के रूप में हुई। वे बस्ती के रहने वाले थे। वार्ड में ही सो रहे उनके सगे भाई मुख्तार अली को इसकी भनक तक नहीं लगी। पास में जमीन पर सो रहे भाई को नहीं सुनाई दी कोई आवाज मुस्ताक अली के सगे भाई मुख्तार अली उनके साथ वार्ड में थे। वे रात में वार्ड में मुस्ताक अली के पास ही जमीन पर सो रहे थे। मुख्तार का कहना है कि तड़के किसी भी तरह की चीख-पुकार या आवाज नहीं सुनाई दी। न ही किसी तरह की कोई हलचल हुई। पुलिस के मुताबिक, सुबह पौने छह बजे घटना का आधिकारिक मेमो मिला। जिसके बाद हजरतगंज और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (DCP), अपर उपायुक्त (ADCP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। वार्ड के अंदर CCTV कैमरे नहीं हैं। अन्य जगह और कॉरिडोर के कैमरे हैं। उनकी फुटेज खंगाली जा रही है। 21 अप्रैल को हुए थे भर्ती बस्ती के रहने वाले 61 साल के मुस्ताक अली 21 अप्रैल को लिवर ट्रांसप्लांट विंग में भर्ती थे। गैस्ट्रो विभाग में डॉ. आशीष के अंडर में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें लीवर कैंसर था। SGPGI की पीआरओ कुसुम यादव ने बताया कि आज सुबह मुस्तका की मौत की सूचना मिली। मरीज को हार्ट की भी समस्या थी SGPGI के सीएमएस देवेंद्र गुप्ता ने बताया- सोमवार सुबह पौने छह बजे के करीब मरीज के मौत की जानकारी मिली। ये पहले मेरे भी ICU में भर्ती हुए थे। कैंसर की बीमारी के अलावा आर्थिक तंगी की बात भी सामने आ रही थी। इन्हें हार्ट की भी कुछ समस्या थी। उनका इलाज जरूर चल रहा था पर एडवांस स्टेज कैंसर होने के कारण कंडीशन ठीक नहीं थी। पुलिस इन्वेस्टीगेशन कर रही है। आगे की डिटेल जांच के बाद ही पता चल सकेगी। 15 मिनट पहले विगो बदला गया था SGPGI के LTU में इसी तीसरे फ्लोर में अपने परिजन को भर्ती करने वाले प्रद्युम्न कहते हैं कि तड़के करीब साढ़े 4 बजे की घटना है। 15 मिनट पहले मरीज का विगो बदला गया था। तब वह ठीक था, उसे बाद अचानक बेड के पास खून दिखा और पता चला कि मरीज की मौत हो गई। अभिनव मिश्रा कहते हैं कि उनके पिता सेकंड फ्लोर पर एडमिट हैं। सुबह करीब 5 बजे 61 साल के मरीज के गला रेते जाने की जानकारी मिली। अब ये नहीं पता कि उसने सुसाइड किया या फिर किसी और ने उसकी हत्या कर दी। इस घटना से मरीजों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। मन बहुत आशंकित है। कई बार रात में मुझे खुद भी मरीज को छोड़कर जाना पड़ता है। ऐसे में कब किसके साथ क्या घटना हो जाये, कुछ पता नहीं है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है डीसीपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सोमवार तड़के 4 -4:30 बजे के बीच अटेंडेंट ने देखा कि मुश्ताक अली के गले से खून निकल रहा है। उसने अस्पताल स्टाफ को सूचना दी। अस्पताल की सूचना पर मौके पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के पास एक ब्लेड पड़ा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुश्ताक अली लीवर कैंसर से पीड़ित थे। पिछले 8-9 महीनों से उनका इलाज चल रहा था। वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में सभी तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ---------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में ढाबा संचालक की हत्या:झगड़े का वीडियो बनाने पर दबंगों ने सिर में मारी गोली, 3 संदिग्ध हिरासत में लखनऊ में दबंगों ने एक ढाबा संचालक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। उसने ढाबे के सामने रोड पर लड़ाई कर रहे युवकों का वीडियो बनाया था। इससे नाराज होकर दबंग युवकों ने घटना को अंजाम दिया। ढाबा संचालक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी ऑपेरशन के दौरान मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सपा के प्रदर्शन में चोरों की सेंधमारी:प्रदर्शन छोड़कर मोबाइल तलाशने में लगे प्रदर्शनकारी
    Next Article
    सीतापुर में कार ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत:घटना CCTV में कैद, चालक गाड़ी लेकर फरार; पुलिस तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment