Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुए:सिराज की गेंद उनके दाहिनी कोहनी पर लगी, फिर फिजियो ने आइस पैक लगाया

    11 hours ago

    1

    0

    भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुक्रवार को चोट लग गई। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद उनके दाहिनी कोहनी पर जा लगी। वे काफी दर्द में नजर आए। इसके बाद सिराज तुरंत गिल के पास पहुंचे और उनका हाल जाना। फिजियो ने पहले उनके कंधे की फ्लेक्सिबिलिटी जांची और फिर कोहनी पर आइस पैक लगाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरु हो रही है। रविवार को तिरुवनंतपुरम में तीन की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। करीब 20 मिनट तक आइस पैक लगाए बैठे रहे गिल ने करीब 20 मिनट तक आइस पैक लगाए रखा। इसके बाद फिजियो ने उनकी कोहनी पर प्लास्टर लगाया। वे प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगातार आराम करते रहे। इस दौरान सिराज उनके पास बैठे रहे। बाद में रोहित शर्मा भी गिल का हाल जानने पहुंचे। इसके बाद विराट कोहली और गुरनूर बरार भी उनके पास बैठे रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद फिर जांच हुई करीब एक घंटे बाद फिजियो ने गिल को दोबारा आइस पैक दिया। इसके बाद वे फिर अपनी सीट पर जाकर बैठ गए और बाकी टीम की प्रैक्टिस देखते रहे। आधे घंटे और बितने के बाद फिजियो ने एक बार फिर जांच की। इसके बाद भी गिलन बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और अपना प्रोटेक्टिव गियर समेटते नजर आए। बाएं हाथ से शॉट की नकल की प्रैक्टिस के आखिरी पलों में गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ मुस्कुराते हुए बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दाहिना हाथ सीधा रखते हुए बाएं हाथ की कोहनी से शॉट खेलने की नकल भी की। वे एक हाथ में बल्ला और दूसरे हाथ में पैड लेकर बाहर गए। ------------------------- भारत-वेस्टइंडीज सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट:जडेजा की 8 महीने बाद वापसी, हार्दिक-पंत को जगह नहीं; टी-20 में सूर्यवंशी बरकरार वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली बरकरार हैं। शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। रवींद्र जडेजा 8 महीने बाद लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर:दाएं पैर में इंजरी; वापसी के लिए अब जिम्बाब्वे सीरीज का इंतजार
    Next Article
    भारत ने फुटबॉल वर्ल्डकप टीम पनामा को 1-1 पर रोका:रयान विलियम्स ने 41वें मिनट में दिलाई बढ़त, वालेंसिया ने 68वें मिनट में बराबरी की

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment