Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 10 ट्रेनों का ठहराव 5 मिनट हुआ:लखनऊ, दिल्ली, वाराणसी रूट की ट्रेनों से सफर करने वालों को रहात

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर रेलवे प्रशासन ने शाहजहांपुर स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संभावित भीड़ को देखते हुए 10 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब ये ट्रेनें दो मिनट के बजाय पांच मिनट तक रुकेंगी। यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की गई है। श्रीराम चंद्र मिशन की वर्षगांठ को देखते हुए लिया गया फैसला रेलवे प्रशासन के अनुसार यह निर्णय श्रीराम चंद्र मिशन आश्रम की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और यात्रियों के शाहजहांपुर पहुंचने की संभावना है, इसलिए ठहराव समय बढ़ाया गया है ताकि यात्रियों को चढ़ने-उतरने में असुविधा न हो। 18 फरवरी से 2 मार्च तक लागू रहेगी व्यवस्था मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह नई व्यवस्था 18 फरवरी से 2 मार्च तक प्रभावी रहेगी। 18, 20, 22, 24, 26, 28 फरवरी और 2 मार्च को चयनित ट्रेनों का ठहराव पांच मिनट का रहेगा। इन ट्रेनों के ठहराव समय में किया गया बदलाव जिन ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया गया है, उनमें 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस, 22453 लखनऊ-मेरठ सिटी राज्यरानी, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12230 नई दिल्ली-लखनऊ मेल, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस, 12392 नई दिल्ली-राजगीर एक्सप्रेस, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस और 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में दो फैक्ट्री कर्मियों के घरों में चोरी:चोर नकदी सहित हजारों का सामान ले गए, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अमेठी में कई कांग्रेस नेता दूसरे दिन भी हाउस अरेस्ट:मनरेगा बचाओ आंदोलन के चलते घरों के बाहर पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment