Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में कई कांग्रेस नेता दूसरे दिन भी हाउस अरेस्ट:मनरेगा बचाओ आंदोलन के चलते घरों के बाहर पुलिस बल तैनात

    9 hours ago

    1

    0

    अमेठी में कई कांग्रेसी नेता लगातार दूसरे दिन भी हाउस अरेस्ट हैं। मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत लखनऊ विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर अमेठी पुलिस ने कार्रवाई की है। इन नेताओं के घरों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुलिस को चकमा देकर विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में आज मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत कांग्रेसी विधानसभा का घेराव करने वाले हैं। इसी के मद्देनजर अमेठी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई थी। पिछले 24 घंटे से जिले के कई बड़े कांग्रेसी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर उनके घरों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिन नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है, उनमें युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, जायस के कांग्रेस नेता शकील इदरीसी, गांधीनगर के अनुराग, मुसाफिरखाना के राजू ओझा और कृपा शंकर सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेता शामिल हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल पुलिस को चकमा देकर विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। यह आंदोलन भाजपा द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर 'सी बी जी राम जी' किए जाने के विरोध में किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में 10 ट्रेनों का ठहराव 5 मिनट हुआ:लखनऊ, दिल्ली, वाराणसी रूट की ट्रेनों से सफर करने वालों को रहात
    Next Article
    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, दरोगा की मौत:गोरखपुर से बदमाश को पकड़ने गई थी टीम, महराजगंज में हादसा, 2 पुलिसकर्मी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment