Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 104 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का नवीनीकरण:राजस्थान के मूर्तिकार वीरेंद्र शेखावत कर रहे रंग-रोगन, 15 लोगों की टीम लगी है

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के हनुमत धाम में स्थापित विशाल हनुमान प्रतिमा का इन दिनों रंग-रोगन किया जा रहा है। राजस्थान के झुंझुनू जिले के प्रसिद्ध मूर्तिकार वीरेंद्र शेखावत अपनी टीम के साथ यह कार्य कर रहे हैं। इसका उद्देश्य आगामी हनुमान जयंती से पहले प्रतिमा को नया स्वरूप प्रदान करना है। मूर्तिकार वीरेंद्र शेखावत ने बताया कि इस प्रतिमा का निर्माण वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रयासों से हुआ था। यह प्रतिमा वर्ष 2013 में बनकर तैयार हुई थी। इसके निर्माण में लगभग दस वर्ष का लंबा संघर्ष और परिश्रम लगा, जिसमें मूर्ति गढ़ने में ही करीब साढ़े तीन वर्ष का समय शामिल है। शेखावत के अनुसार, यह हनुमान प्रतिमा उनकी अब तक की सबसे बड़ी कृति है। प्रतिमा की ऊंचाई 104 फीट है, जबकि फाउंडेशन सहित इसकी कुल ऊंचाई 125 फीट तक पहुंचती है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा की रंगाई का कार्य 28 फरवरी को शुरू हुआ था। इस कार्य में 10 से 15 लोगों की एक टीम लगातार जुटी हुई है। अनुमान है कि यह कार्य लगभग 25-26 दिनों में पूरा हो जाएगा, जिससे प्रतिमा 25 मार्च तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी। शेखावत ने स्पष्ट किया कि सामान्यतः मूर्तियों पर किया गया पेंट लगभग पांच वर्ष तक टिका रहता है। इसलिए, समय-समय पर इसका नवीनीकरण आवश्यक होता है। अप्रैल में हनुमान जयंती का वार्षिक पर्व होने के कारण, हर साल मार्च महीने में ही प्रतिमा का रंग-रोगन पूरा करने का प्रयास किया जाता है। हनुमत धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि वीरेंद्र शेखावत उसी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जिसने इस भव्य प्रतिमा का निर्माण किया था। उन्होंने कहा कि इतनी विशाल प्रतिमा की रंगाई का कार्य वही टीम बेहतर ढंग से कर सकती है जिसने इसे बनाया था। वीरेंद्र शेखावत ने यह भी बताया कि उन्होंने राजस्थान में वर्ष 1948 से अब तक शहीद हुए सैनिकों की कई प्रतिमाएं बनाई हैं। इन प्रतिमाओं को सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह के सहयोग से निजी खर्च पर स्थापित कराया गया है। इसके अलावा भी देश के कई स्थानों पर उनकी बड़ी मूर्तियों के निर्माण के कार्य चल रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 12 साल बाद PE की हो सकती बहाली:यादव सिंह प्रकरण से जुड़ा मामला, हाइकोर्ट के आदेश पर दिया सब्मिशन, शासन को भेजेंगे रिपोर्ट
    Next Article
    बलिया में भोजपुरी-फिल्म 'फर्ज दीदी का, कर्ज भाई का' शूटिंग:भाई-बहन के रिश्तों की कहानी, अभिनेत्री आकांक्षा वर्मा बोलीं- बहन भाई के लिए करती है त्याग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment