Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 32 घंटे बाद नाले से बाहर निकला गोवंश:नगर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी से किया रेस्क्यू, प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

    23 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के तिलहर नगरपालिका क्षेत्र में एक आवारा गोवंश को 32 घंटे बाद नाले से सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की सहायता से चार घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोवंश को बाहर निकाला। यह घटना नगर के सरकारी अस्पताल के पास सोमवार सुबह हुई, जब एक सांड को नगरपालिका के नाले में फंसा देखा गया। स्थानीय लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद सफाई नायक सचिन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में शिवा, पवन, पप्पू, रोहित, रंजीत और सुमित शामिल थे। कर्मचारियों ने नाले के पटले हटाकर गोवंश को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह और अंदर धंसता चला गया। सफलता न मिलने पर नगर पालिका को दोबारा सूचना दी गई, जिसके बाद चालक अखिलेश जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से पहले नाले के ऊपर रखे भारी पत्थर हटाए गए। फिर गोवंश को रस्सी से बांधकर खींचकर बाहर निकाला गया। नगर पालिका प्रशासन का यह रेस्क्यू अभियान चार घंटे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सफाई नायक सचिन कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर चार घंटे की मशक्कत के बाद गोवंश को नाले से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। वहीं, राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में एक गोवंश का 24 घंटे से अधिक समय तक नाले में फंसे रहना निंदनीय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या से पहले परिवार को नींद की गोलियां दी:मुजफ्फरनगर में बेटियों ने पिता को चाकू से गोदा, भूसे में मिले खून से सने दुपट्‌टों से खुला राज
    Next Article
    मुकदमे की तारीख पर घर आया युवक, फांसी लगाई:परिजनों का आरोप- गांव में मारपीट के बाद की आत्महत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment