Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुकदमे की तारीख पर घर आया युवक, फांसी लगाई:परिजनों का आरोप- गांव में मारपीट के बाद की आत्महत्या

    21 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जलालाबाद के जिगनेरा गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह फर्रुखाबाद से एक मुकदमे की तारीख पर जाने के लिए सोमवार को अपने घर आया था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात गांव में विवाद और मारपीट के बाद उसने यह कदम उठाया। मनोज कुमार पिछले कुछ समय से फर्रुखाबाद के शमसाबाद में एक ईंट भट्टे पर काम करता था। उस पर करीब पांच साल पहले गांव के एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुकदमे की तारीख पर पेश होने के लिए वह सोमवार को भट्टे से अपने घर आया था। सोमवार शाम को मनोज घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। परिवार ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने खेत पर जाते समय मनोज का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना परिवार और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोमवार शाम जब मनोज घर से निकला था, तो कुछ महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की थी। उनका कहना है कि इसी मारपीट से आहत होकर मनोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मनोज अपने पांच भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। उसने गांव से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर फांसी लगाकर जान दी। थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में 32 घंटे बाद नाले से बाहर निकला गोवंश:नगर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी से किया रेस्क्यू, प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
    Next Article
    मंत्री धर्मपाल का अखिलेश यादव पर पलटवार:कहा- जब मुख्यमंत्री थे, तब गाय दिखाई नहीं देती थीं, अब गायें दिख रही हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment