Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में चार कुंटल कचरी और पापड़ नष्ट:होली से पहले सक्रिय हुआ प्रशासन, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई

    10 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान चार क्विंटल कचरी और पापड़ नष्ट कराए गए। विभाग ने तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं, जबकि दो क्विंटल रंगीन कचरी को सीज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई होली पर्व तक जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमें होली के मद्देनजर मिलावटखोरी के खिलाफ सक्रिय हो गई हैं। इसी क्रम में एक टीम ने केरूगंज स्थित जैन मार्केट में और दूसरी टीम ने पुवायां के तिकुनिया चौराहा पर छापा मारा। अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने जैन मार्केट से चार क्विंटल खराब कचरी और पापड़ बरामद कर उन्हें नष्ट कराया। पुवायां के तिकुनिया चौराहा स्थित गाजा डेयरी से मिश्रित दूध का एक नमूना, अमित किराना स्टोर से बेसन का एक नमूना और शिवम किराना स्टोर से रंगीन कचरी का एक नमूना लिया गया। इन तीनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, दो क्विंटल रंगीन कचरी को भी सीज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए नमूना लेने और कार्रवाई करने का अभियान होली पर्व तक जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BSNL के साहब का 'शाही' प्रोटोकॉल:प्रयागराज में 50 अफसरों की ड्यूटी, अंडरवियर तक अरेंज करने का ऑर्डर, बाद में कैंसिल
    Next Article
    कानपुर में लुटेरा ड्राइवर गिरफ्तार, 3 साथी फरार:पनकी पुलिस ने ऑटो समेत पकड़ा, तीन दिन पहले एक यात्री को लूटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment