Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में लुटेरा ड्राइवर गिरफ्तार, 3 साथी फरार:पनकी पुलिस ने ऑटो समेत पकड़ा, तीन दिन पहले एक यात्री को लूटा था

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में 18 फरवरी को हुई लूट मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजेन्द्र नगर अर्रा थाना हनुमंत विहार निवासी प्रभात कश्यप (21) के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। कौशांबी जिले के फजिलपुर गोपालपुर उदहीन बुर्जुग निवासी गोविंद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वे बीते बुधवार रात करीब तीन बजे जोधपुर से कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से सिंहपुर चकरपुर मंडी के पास स्थित अपने जीजा के घर जाने के लिए उन्होंने ऑटो किया था। ऑटो में चालक सहित चार युवक पहले से सवार थे। कुछ दूर चलने के बाद आरोपितों ने उनके साथ छीना झपटी शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनकी पिटाई की और जेब में रखे 15 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद उन्हें भौती बाईपास के पास फेंककर चले गए। पुलिस ने शनिवार को पतंजलि गोदाम के पास बने अंडर पास के नीचे से आरोपी प्रभात को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान घटना में प्रयुक्त ऑटो व 2100 पुलिस में बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी पनकी मनोज भदौरिया ने बताया कि ऑटो चालक यात्री को छोड़ने के बहाने उसे ऑटो में बैठाते थे। उसके बाद उसके साथ मारपीट कर पैसा सामान आदि लूट लेते थे। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में चार कुंटल कचरी और पापड़ नष्ट:होली से पहले सक्रिय हुआ प्रशासन, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ में यूथ हेरिटेज लीडरशिप प्रोग्राम:युवाओं ने जानी विरासत की ताकत, छतर मंजिल-जरनैल कोठी का किया शैक्षणिक भ्रमण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment