Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में एंबुलेंस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, VIDEO:10 फीट दूर गिरा, गंभीर रूप से घायल

    9 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में नेशनल हाइवे 24 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजकर 47 मिनट पर हुई।यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घायल बुजुर्ग की पहचान शीशपाल के रूप में हुई है जो थाना मदनापुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग हवा में करीब दस फीट उछल गए और सड़क पर करीब दस फीट तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोग घायल बुजुर्ग की मदद करने के बजाय एंबुलेंस का पीछा करने लगे। यह घटना थाना कटरा क्षेत्र के नेशनल हाइवे 24 पर स्थित मुशर्रफ खान वाली पुलिया के पास हुई। बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे और उन्होंने दोनों तरफ देखा भी था, लेकिन दूसरी तरफ पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल भेजा। कटरा थाना प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग को अस्पताल से रेफर किया गया है और उनके परिवार की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस फरार एंबुलेंस चालक की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP बोर्ड में पहले दिन नकल करते पकड़ा गया छात्र:फ्लाइंग स्काउट ने पर्ची से नकल करते पकड़ा, CCTV से निगरानी हुई
    Next Article
    SC/ST एक्ट में 3 भाइयों को 5 साल की सजा:औरैया में कोर्ट ने 17-17 हजार का लगाया जुर्माना, साढ़े तीन साल बाद आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment