Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP बोर्ड में पहले दिन नकल करते पकड़ा गया छात्र:फ्लाइंग स्काउट ने पर्ची से नकल करते पकड़ा, CCTV से निगरानी हुई

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के पहले दिन आज बरेली समेत पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहा। जिले के 130 परीक्षा केंद्रों पर करीब 92 हजार परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर दिया। परीक्षा देकर निकले छात्रों के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आई। जवाहर मेमोरियल गर्ल्स इंटर कालेज में नकल करते छात्र को पकड़ा आज हाईस्कूल का हिंदी का पेपर था। सुबह की शिफ्ट में पेपर हो रहा था। इस दौरान बारादरी थाना क्षेत्र में स्थित जवाहर मेमोरियल गर्ल्स इंटर कालेज में फ्लाइंग स्काउट पहुंचा। फ्लाइंग स्काउट ने एक छात्र को पर्ची से नकल करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी कॉपी को नत्थी कर दिया गया। वही छात्र अब आगे की परीक्षा नहीं दे सकेगा। छात्रों का कहना था कि पेपर उम्मीद से ज्यादा आसान रहा और वही सवाल पूछे गए जो उन्होंने साल भर तैयार किए थे। 'आउट ऑफ सिलेबस' जैसा कुछ न होने से बच्चों का कॉन्फिडेंस अगले पेपरों के लिए बढ़ गया है। सुरक्षा का अभेद्य किला नकल रोकने के लिए प्रशासन ने इस बार 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है। बरेली को 7 जोन में बांटकर हर जोन पर एक मजिस्ट्रेट और कुल 129 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। डीआईओएस (DIOS) अजित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। कक्षों के साथ-साथ प्रश्नपत्रों के 'स्ट्रांग रूम' की भी डबल लेयर कैमरों से मॉनिटरिंग हो रही है, ताकि परिंदा भी पर न मार सके। हाईटेक कंट्रोल रूम से निगरानी बरेली क्षेत्रीय कार्यालय में बने हाईटेक कमांड कंट्रोल रूम से बरेली और मुरादाबाद मंडल के 9 जिलों की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। बोर्ड ऑफिस के सेक्रेटरी मुन्ने अली के अनुसार, हर जिले के लिए एक विशेष ऑपरेटर तैनात है जो कंप्यूटर स्क्रीन पर सेंटरों की रीयल-टाइम गतिविधियों को ट्रैक कर रहा है। गड़बड़ी करने वालों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी चूक पर केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ सीधी वैधानिक कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद GRP ने 122 गुम मोबाइल बरामद किए:तीन महीने में मालिकों को सौंपे, कीमत 13 लाख रुपये
    Next Article
    शाहजहांपुर में एंबुलेंस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, VIDEO:10 फीट दूर गिरा, गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment