Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में फैज ने अपनाया सनातन धर्म:मंदिर में हवन-पूजन के बाद बने सोनू चौहान, बोले- अंतरात्मा की आवाज पर लिया फैसला

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक व्यक्ति के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। तिलहर क्षेत्र निवासी फैज ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम सोनू चौहान रख लिया। कालीबाड़ी मंदिर में हवन-पूजन के बाद गंगाजल पिलाकर उनका ‘घर वापसी’ कार्यक्रम कराया गया। सोनू चौहान ने बताया कि उन्हें शुरू से ही सनातन धर्म में आस्था थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर लिया है और इस पर किसी प्रकार का दबाव या लालच नहीं है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी अयोध्या, हरिद्वार और वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों पर जाते रहे हैं। अयोध्या यात्रा के दौरान उन्हें वहां धार्मिक आस्था से जुड़े कई प्रमाण मिले, जिसके बाद उनका विश्वास और मजबूत हुआ। सोनू के मुताबिक, वह वर्ष 2000 से ही सनातन धर्म की ओर आकर्षित थे और भगवान शिव के प्रति उनकी विशेष आस्था रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विचार करने के बाद उन्होंने पूरी तरह से सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम से जुड़े राजेश अवस्थी ने बताया कि यह ‘धर्म परिवर्तन’ नहीं बल्कि ‘घर वापसी’ है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस संबंध में बातचीत हुई थी, लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो पाया था। अवस्थी ने बताया कि विधि-विधान से पूजा कराकर और गंगाजल पिलाकर कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। उनका दावा है कि भविष्य में संबंधित व्यक्ति का परिवार भी इसी मार्ग को अपनाएगा। सोनू चौहान ने लोगों से सनातन धर्म को बढ़ावा देने और अच्छे मार्ग पर चलने की अपील की है। वहीं आयोजकों ने भी अन्य लोगों से इस दिशा में आगे आने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में युवक ने किया सुसाइड:शराब के नशे में मां से हुआ था झगड़ा, गुस्से में लगाई फांसी
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक ट्रायल तेज:अप-लाइन पर परखी गई मेट्रो की रफ्तार; अब 4 दिन बाद डाउन-लाइन पर दौड़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment