Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक ट्रायल तेज:अप-लाइन पर परखी गई मेट्रो की रफ्तार; अब 4 दिन बाद डाउन-लाइन पर दौड़ेगी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 को पूरा करने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मिली है। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल रन अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गया है। मेट्रो प्रशासन इस कोशिश में जुटा है कि जल्द से जल्द टेस्टिंग की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाए ताकि मई के पहले सप्ताह तक इस रूट पर यात्रियों का सफर शुरू किया जा सके। मेट्रो के मीडिया प्रभारी निहाल पाठक ने बताया कि सेंट्रल से नौबस्ता के बीच 'अप-लाइन' पर टेस्टिंग की प्रक्रियाएं तेजी से चल रही हैं। ट्रायल की शुरुआत में मेट्रो को महज 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर 'मैन्युअल मोड' में चलाकर देखा गया। इसके बाद तकनीक को और पुख्ता करने के लिए एटीओ (ATO) और एटीपी (ATP) जैसे विभिन्न ऑटोमैटिक मोड्स पर ट्रेन को दौड़ाकर बारीकी से जांच की गई। इस दौरान सिग्नलिंग, ट्रैक और पावर सप्लाई से जुड़े डेटा को जुटाया गया है ताकि भविष्य में परिचालन के दौरान कोई बाधा न आए। अगले 3-4 दिनों में डाउन-लाइन पर भी दौड़ेगी ट्रेन निहाल पाठक ने बताया कि, अप-लाइन का ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है और अब अगले 3 से 4 दिनों के अंदर 'डाउन-लाइन' पर भी ट्रायल रन शुरू करने की तैयारी है। आने वाले कुछ समय तक यह टेस्टिंग प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। इस दौरान अलग-अलग परिस्थितियां पैदा कर मेट्रो के रिस्पॉन्स को चेक किया जा रहा है। मेट्रो अधिकारियों का लक्ष्य है कि सेफ्टी कमिश्नर के निरीक्षण से पहले तकनीकी तौर पर रूट को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाए। सेफ्टी कमिश्नर की हरी झंडी का इंतजार ट्रायल रन की इस लंबी प्रक्रिया के बाद कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) द्वारा पूरे ट्रैक और स्टेशनों की संरक्षा संबंधी जांच की जाएगी। वे संचालन से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू को परखेंगे। उनके अनुमोदन करते ही कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच मेट्रो सेवाएं आम जनता के लिए खोल दी जाएंगी। इसके शुरू होते ही आईआईटी से नौबस्ता तक का पूरा कॉरिडोर-1 एक्टिव हो जाएगा, जिसमें कुल 21 स्टेशन शामिल हैं। उत्तर से दक्षिण कानपुर की दूरी होगी कम ऑरेंज लाइन के इस 23.78 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रायल रन का सफल होना शहर के लिए बड़ी राहत है। आईआईटी से शुरू होकर कल्याणपुर, रावतपुर, मोतीझील, सेंट्रल और किदवई नगर होते हुए नौबस्ता तक जाने वाली यह लाइन शहर के सबसे व्यस्त इलाकों को कवर करती है। ट्रायल रन पूरा होते ही (कॉरिडो-1) सेंट्रल से नौबस्ता तक सफर का शुरू हो जाएगा। जिससे न केवल ट्रैफिक जाम कम होगा बल्कि प्रदूषण से भी निजात मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में फैज ने अपनाया सनातन धर्म:मंदिर में हवन-पूजन के बाद बने सोनू चौहान, बोले- अंतरात्मा की आवाज पर लिया फैसला
    Next Article
    CBSE रिजल्ट में चमके गोरखपुर के स्टूडेंट्स:99 परसेंट के साथ द पिलर्स पब्लिक की अन्वेषा सिंह बनी सिटी टॉपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment