Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में गेहूं खरीद को बनाए गए 158 केंद्र:प्रशासन ने तैयारियां पूरी की, एडीएम बोले-किसानों को नहीं होने देंगे असुविधा

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में 17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी। जिले में कुल 158 खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक गेहूं खरीदा जाएगा। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि प्रशासन ने खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इसमें जिलाधिकारी ने सभी क्रय संस्थाओं के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में स्वीकृत सभी 158 गेहूं क्रय केंद्रों को तुरंत सक्रिय किया जाए। उन्होंने संबंधित संस्थाओं को क्षेत्रीय मंडी सचिवों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी केंद्रों पर आवश्यक उपकरण, अभिलेख और किसानों की सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि 17 मार्च से पहले सभी केंद्र पूरी तरह से कार्यशील हो सकें। गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण कार्य https://fcs.up.gov.in/ पर शुरू हो चुका है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल फोन या जनसुविधा केंद्र के माध्यम से जल्द पंजीकरण कराएं। इससे समय पर सत्यापन होने के बाद उन्हें अपनी उपज बेचने में कोई कठिनाई नहीं होगी। फसल कटाई के बाद किसान अपनी सुविधा के अनुसार पंजीकरण प्रपत्रों के साथ निकटतम गेहूं क्रय केंद्र से संपर्क कर टोकन प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित तिथि पर अपना गुणवत्तापरक गेहूं विक्रय के लिए ला सकते हैं। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने यह भी बताया कि अवकाश के दिनों में खरीद नहीं होगी। किसानों की सुविधा के लिए जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मंडियों में किसानों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही, किसानों को जागरूक करने के लिए पोस्टर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग:लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, जांच जारी
    Next Article
    आर्याना सबालेंका इंडियन वेल्स के फाइनल में:सेमीफाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से हराया; खिताब के लिए रायबकिना से होगी भिड़ंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment