Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता परेशान:केवाईसी के बदले पाइप खरीदने का दबाव, डिलीवरी के बावजूद सिलेंडर नहीं मिला

    10 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को केवाईसी और डिलीवरी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों द्वारा केवाईसी के बदले पाइप खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। कई उपभोक्ताओं ने अलग अलग समस्याओं से जुड़ी शिकायत की है कि उनके सिलेंडर 'डिलीवर' दिखाए जाने के बावजूद उन तक नहीं पहुंचे हैं। टाउन हॉल स्थित एक गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से केवाईसी कराई जा रही है। हालांकि, एजेंसी के कर्मचारी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें गैस पाइप खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। एक उपभोक्ता ने बताया कि उनके सिलेंडर को ऑनलाइन डिलीवर दिखा दिया गया है, लेकिन उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि गैस बुक करने के लिए दिए गए नंबर अक्सर बंद मिलते हैं। जब वे अपनी समस्याओं को लेकर एजेंसी कर्मचारियों से संपर्क करते हैं, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। टाऊन हाल स्थित गैस एजेंसी के कर्मचारी भी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध में जब जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। प्रशासन ने बुधवार को एजेंसियों का निरीक्षण कर दावा किया था कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी, लेकिन मौजूदा स्थिति में उपभोक्ताओं की शिकायतें अनसुनी की जा रही हैं। एक उपभोक्ता ने बताया कि मेरे नाम कनेक्शन है। उनका आरोप है कि पांच तारीख को डिलीवर भी हो गया और हमको सिलेंडर भी नही मिला। जब एजेंसी पर शिकायत करने आए तो कोई सुन नही रहा है। यहां जब कहा तो एजेंसी वाले बोल रहे हैं कि केवाईसी कराओ, उन्होने सवाल किया कि जब केवाईसी नही है तो सिलेंडर डिलीवर कैसे हो गया। डीएम कंपाउंड के रहने वाले उपभोक्ता ओमप्रकाश का आरोप है कि केवाईसी कराने आए थे। एजेंसी वाले कहे रहे हैं कि जब तक पाइप नही लोगे तब हम केवाईसी नही करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा एचपीसीएल में है ।मेरे घर के अंदर पाइप रखी है। हम यहां से पाइप लेकर क्या करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजीएमयू के डॉक्टर बोले अच्छी नींद लें, बेहतर जीवन जिएं:लखनऊ में होती है स्लीप स्टडी, एक रात लैब में सोने के बाद होता है उपचार
    Next Article
    लखनऊ में 'नारी शक्ति वंदन उत्सव':वाइब्रेंट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी ने किया सफल कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment