Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में महिला से मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप:कार्रवाई न होने पर हिंदूवादी संगठन का धरना, पुलिस ने दिया आश्वासन

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक महिला ने दो युवकों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं। दो दिन तक पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर रविवार को पीड़िता हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने के गेट पर धरने पर बैठ गई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। यह घटना सिंधौली थाना क्षेत्र के आयुं गांव की रहने वाली महिला के साथ हुई। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि 27 मार्च को वह किसी काम से पुवायां गई थी। तभी पुवायां थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी दो युवकों ने उसे रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि युवकों ने उसके साथ जातिसूचक गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट भी की। आरोपियों ने यह भी कहा कि उन्होंने उसका प्लॉट कब्जा कर लिया है और वह कुछ नहीं कर पाएगी। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसका यह भी आरोप है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। पीड़िता ने पुवायां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को पीड़िता विश्व हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष राजन सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची। पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने फिर भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद सभी पदाधिकारी पीड़िता के साथ थाने के गेट के पास धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बाद पुलिस हरकत में आई और उन्हें एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में हिस्ट्रीशीटर तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार:आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    अमेठी सांसद ने गौरीगंज में की जनसुनवाई:संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment