Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में ट्रेन से कटकर लेखपाल ने दी जान, VIDEO:ट्रैक के पास खड़े थे, गाड़ी पास आते ही लेट गए, 25 मीटर दूर जाकर गिरा धड़

    4 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। किसी काम से फिर बाहर निकले थे। इसी दौरान वह रेलवे फाटक के पास पहुंचे और ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, लेखपाल तुरंत पटरी पर लेट गए। ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। उनका धड़ उछलकर करीब 25 मीटर दूर गिरा। ट्रेन गुजरने के पास गेटमैन पास पहुंचा। पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला सदर बाजार क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… अमरदीप सक्सेना चौक कोतवाली क्षेत्र के बिजलीपुरा के निवासी थे। वह तिलहर तहसील के गढ़िया रंगीन में तैनात थे। गुरुवार देर शाम ड्यूटी से घर लौटे। कुछ देर रुकने के बाद वे फिर से सरकारी कार्य के लिए पैदल घर से निकल गए। वह सीधे सदर बाजार क्षेत्र के इंदरानगर रेलवे फाटक पहुंचे। उस समय फाटक बंद था। फाटक क्रॉस कर पटरी के पास खड़े हो गए और ट्रेन का इंतजार करने लगे। ट्रेन को देखते ही उन्होंने दो बार पटरी पर लेटने की कोशिश की। इसके बाद जैसे ही ट्रेन नजदीक आई तो तुरंत पटरी पर पीट के बल लेट गए। ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। धड़ दूर जाकर गिरा। इस पूरे हादसे को वहां खड़े गेट मैन ने देखा, लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक हादसा हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान के बाद पुलिस ने परिवार को हादसे की सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हादसे की सूचना पर एसडीएम सदर और तहसीलदार भी वहां पहुंचे। परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली, साथ ही उन्हें ढांढस बंधाया। परिजनों के अनुसार, अमरदीप सक्सेना के परिवार में पत्नी सुबोधनी सक्सेना, 25 साल की बेटी मित्रबिंदा और 24 साल का बेटा क्षितिज है। वे 4 भाइयों में दूसरे नंबर के थे। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया लेखपाल की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. मथुरा में बहू ने सास की गला दबाकर हत्या की, पति से बोली- अम्मी को अटैक पड़ा; ननद से लड़ाई हुई तो मुंह से सच निकला मथुरा में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। फिर पति को फोन किया- अम्मी कुछ बोल नहीं रही हैं। लगता है साइलेंट हार्ट अटैक पड़ा है। मौत की खबर सुनते ही ससुर-पति नोएडा से पहुंचे। रिश्तेदार भी आए। बहू ने खूब रोने का नाटक किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में फर्जी अधिकारी से परेशान लकड़ी व्यापारी:धमकी देकर फिरौती मांगने, फर्जी चेकिंग का आरोप; SSP से मदद मांगी
    Next Article
    कानपुर के कठोगर में जल महोत्सव 2026:ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ, नई पानी की टंकी से जलापूर्ति योजना का शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment