Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के कठोगर में जल महोत्सव 2026:ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ, नई पानी की टंकी से जलापूर्ति योजना का शुभारंभ

    2 hours ago

    1

    0

    बिधनू विकास खंड की ग्राम पंचायत कठोगर में गुरुवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत जल महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनिर्मित पानी की टंकी परिसर में जलापूर्ति परियोजना का विधिवत शुभारंभ हुआ और ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बिठूर विधायक के प्रतिनिधि मिंटू सिंह, जल निगम के सहायक अभियंता वी.पी. सिंह और ग्राम प्रधान समर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन और हवन कर परियोजना का उद्घाटन किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, अतिथियों ने घड़े में जल अर्पित कर नवनिर्मित पानी की टंकी का उद्घाटन किया। उन्होंने परियोजना की जिम्मेदारी ग्रामवासियों को सौंपते हुए जल संरक्षण का महत्व समझाया। मुख्य अतिथि मिंटू सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी मिलेगा और जलजनित बीमारियों से बचाव संभव होगा। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण और उसके सदुपयोग की शपथ दिलाई गई। उनसे अपील की गई कि वे पानी की बर्बादी न करें और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें। अधिकारियों ने जानकारी दी कि जल महोत्सव 2026 का आयोजन 8 मार्च से 22 मार्च तक जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य लोगों को स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण और जल जीवन मिशन की योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। जल निगम के अवर अभियंता राघवेंद्र सिंह ने जलापूर्ति योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत गांव के हर घर तक पाइपलाइन से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को दूर से पानी लाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस कार्यक्रम में डीपीएमयू के जिला समन्वयक देवेश दुबे, अमन सागर, वीरेंद्र शुक्ला, तथा कार्यक्रम आयोजक वीएसए के प्रोजेक्ट मैनेजर रामसरन और वाशु सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में ट्रेन से कटकर लेखपाल ने दी जान, VIDEO:ट्रैक के पास खड़े थे, गाड़ी पास आते ही लेट गए, 25 मीटर दूर जाकर गिरा धड़
    Next Article
    ट्यूटर ने दोस्त के साथ मिलकर की चोरी:भरोसा का फायदा उठाकर अलमारी से जेवर पार किए, ट्रिप पर जाने के लिए की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment