Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में फर्जी अधिकारी से परेशान लकड़ी व्यापारी:धमकी देकर फिरौती मांगने, फर्जी चेकिंग का आरोप; SSP से मदद मांगी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर की ईदगाह रोड स्थित लकड़ी मंडी के व्यापारियों ने एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यह व्यक्ति उन्हें धमकी देकर फिरौती मांगता है, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है और खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर माल वाहनों की फर्जी चेकिंग करता है। इस मामले में युवा टिम्बर व्यापारी एसोसिएशन और अन्य व्यापारियों ने गुरुवार को एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। युवा टिम्बर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया गया है कि थाना मंडी क्षेत्र का निवासी एक व्यक्ति पिछले कई महीनों से लकड़ी मंडी के व्यापारियों को परेशान कर रहा है। आरोप है कि वह झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसों की मांग करता है। आरोपी रात के समय लकड़ी मंडी परिसर में पहुंचता है और माल वाहनों की चेकिंग करता है। वह खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर व्यापारियों और वाहन चालकों को डराता-धमकाता है। इस दौरान वह कथित तौर पर अवैध रूप से पैसे वसूलने की कोशिश करता है। शिकायत न करने पर व्यापारियों के साथ अभद्रता और गुंडागर्दी करने का भी आरोप लगाया गया है। व्यापारी नेता मोहम्मद मतीन ने बताया कि लकड़ी मंडी में आने वाला माल पूरी तरह से कागजी प्रक्रिया और जीएसटी नियमों के तहत आता है और बेचा जाता है।इसके बावजूद आरोपी अवैध तरीके से पैसे मांगकर व्यापारियों को परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कमजोर व्यापारियों से वह पैसे वसूल भी चुका है।आरोप है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस और देहरादून जीएसटी विभाग में भी उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच चल रही है। युवा टिम्बर व्यापारी एसोसिएशन के सदस्य रामवीर सिंह ने बताया,व्यापारी काफी समय से उसकी हरकतों को नजरअंदाज करते रहे,लेकिन अब स्थिति असहनीय हो गई है। इसलिए सभी व्यापारी एकजुट होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर लकड़ी मंडी के व्यापारियों को उत्पीड़न से राहत दिलाने की अपील की है।पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 दोस्तों को कुंड में धक्का देकर अकेले मार डाला:डूबने के बाद आराम से टहलता दिखा, मथुरा में लट्ठमार होली देखने निकले थे
    Next Article
    शाहजहांपुर में ट्रेन से कटकर लेखपाल ने दी जान, VIDEO:ट्रैक के पास खड़े थे, गाड़ी पास आते ही लेट गए, 25 मीटर दूर जाकर गिरा धड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment