Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में दो आरोपी अफीम के साथ गिरफ्तार:बोले- मेरी किस्मत खराब थी जो आपने हमे पकड़ लिया, लाखों की अफीम बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 614 ग्राम अफीम बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान लखीमपुर निवासी आशीष और शाहजहांपुर निवासी ज्ञानेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। खुटार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फ्लाईओवर के नीचे दो युवक अफीम की तस्करी के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह अफीम खुदागंज निवासी विक्रम से खरीदकर लाए थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे अफीम को नशा करने वाले लोगों को राह चलते बेच देते थे और मुनाफे को आपस में बांट लेते थे। उन्होंने बताया कि आज वे यह अफीम सुमित नामक एक लड़के को तिकुनिया खुटार पर बेचने के लिए लाए थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने अपनी किस्मत खराब होने की बात कही। उन्होंने कहा, "हमारी किस्मत खराब थी कि आप लोगों ने हमें अफीम के साथ पकड़ लिया। साहब, हमसे गलती हो गई, हमें माफ कर दीजिए, दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में दो बाइकों की टक्कर में घायल की मौत:3 की पहले हो चुकी मौत, एक गंभीर; शादी समारोह में जा रहे थे
    Next Article
    सचेंडी: PSIT कॉलेज के पास जंगल में लगी आग:फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment