Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Google Gemini का AI जादू, Lyria 3 से अब आपका लिखा Text बनेगा गाना, मिनटों में बनाएं Music Track

    3 hours from now

    1

    0

    क्या आपको भी गाना बनाना है? इसके लिए अब आपको न स्टूडियो की जरुरत है, न महंगे सॉफ्टवेयर की और न ही मिक्सिंग कंसोल की। दरअसल, गूगल जेमिनी का नया एआई म्यूजिक मॉडल Lyria 3 यूजर्स के लिए लेकर आया है, जो कि सिर्फ टेक्स्ट लिखकर 30 सेकंड का पूरा म्यूजिक ट्रैक तैयार करने की सुविधा देता है। यदि आप सोशल मीडिया रील, यूट्यूब वीडियो, पॉडकास्ट या किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक बनाना चाहते हैं तो यह फीचर आपके काफी काम आएगा।Lyria 3 क्या है?Lyria 3 गूगल डीपमाइंड द्वारा विकसित एआई आधारित म्यूजिक निर्माण मॉडल है। यह यूजर्स के दिए गए टेक्स्ट या निर्देशों को समझकर लगभग 30 सेकंड की पूरी तरह तैयार म्यूजिक ट्रैक को खुद तैयार कर सकता है। यह तकनीक रचनात्मक विचारों को तेजी से वास्तविक म्यूजिक ट्रैक में बदलने की क्षमता रखती है, जिससे म्यूजिक निर्माण पहले से अधिक आसान और सुलभ हो गया है।इन 3 तरीकों की मदद से म्यूजिक बना सकते हैं-- टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर- इमेज अपलोड करके- शॉर्ट वीडियो के जरिएआपको बस यह करना है- मूड कैसा है (रोमांटिक, ड्रामेटिक, एनर्जेटिक)- जॉनर क्या हो  (पॉप, सिनेमेटिक, लो-फी, मेटल)- टेम्पो कितना हो (स्लो, 70BPM,फास्ट)- कौन-से इंस्ट्रूमेंट हों (गिटार, सिंथ, ड्रम्स)- वोकल चाहिए या नहीं (भाषा और आवाज का प्रकार)फिर एआई खुद ही कंपोजिशन, लेयरिंग,मिक्सिंग और जरुरत पड़ने पर लिरिक्स तक तैयार कर देता है।कैसे बनाएं अपना एआई म्यूजिक ट्रैक? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड) जेमिनी एप ओपन करेंआप अपने डेस्कटॉप, एंड्रॉयड या आईओएस पर जेमिनी एप ओपन करें। ध्यान रहे कि आपके रीजन में म्यूजिक जनरेशन फीचर उपलब्ध हो।नया चैट शुरु करेंइसके बाद चैट विंडों में 'म्यूजिक क्रिएशन' या म्यूजिक जनरेशन ऑप्शन चुनें।इनपुट का तरीका चुनें-टेक्स्ट प्रॉम्प्ट (सबसे आसान तरीका)-इमेज अपलोड-शॉर्ट वीडियो-शुरुआत के लिए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट बेहतर रहेगा।डिटले में प्रॉम्प्ट लिखेंउदाहरण के तौर पर,'क्रिएट ए सिनेमेटिक हिंदी बैकग्राउंड स्कोर विध स्लो टेंपो, सॉफ्ट पियानो एंड वायोलिन, इमोशनल मूड.'। जितना साफ और डिटेल में लिखेंगे, उतना ही बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा।ट्रैक तैयार करेंजब आप प्रॉम्प्ट सबमिट करेंगे तो Lyria 3 ऑटोमैटिकली म्यूजिक तैयार करेगा। फिर आपको मिलेगा-- लेयर्ड इंस्ट्रूमेंट्स-बैलेंस्ड मिक्सिंग-जरूरत पड़ने पर एआई वोकल्सएआई पहचान के लिए खास टेक्नोलॉजीगूगल हर ट्रैक में सिंथआईडी वॉटरमार्किंग जोड़ता है जिससे यह साफ पता चलता है कि यह कंटेंट एआई के द्वारा बना हुआ है। इससे एआई कंटेंट की पहचान आसान हो जाती है।कौन लोग इसको यूज कर सकते हैं?-18 साल से ज्यादा उम्र के यूजर्स-हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं का सपोर्ट-पेड जेमिनी प्लान्स में ज्यादा जनरेशन लिमिटक्यों है यह फीचर खास?पहले म्यूजिक बनाने के लिए जरूरत होती थी:-इंस्ट्रूमेंट्स-रिकॉर्डिंग सेटअप-एडिटिंग सॉफ्टवेयर-और घंटों की मेहनतअब आप इसकी मदद से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से 30 सेकंड में प्रोफेशनल साउंडिंग ट्रैक तैयार कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर या म्यूजिक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो यह जेमिनी का नया फीचर एकदम परफेक्ट है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi In Israel Day2: पीएम के दौरे पर सबकी नजर, Netanyahu से सुदर्शन चक्र से लेकर Iron Dome समेत कई रक्षा सौदों पर होगी बात
    Next Article
    अजित पवार प्लेन क्रैश,भतीजे रोहित-योगेंद्र बारामती पहुंचे, FIR की मांग:DCGA-VSR कंपनी पर एक्शन को लेकर थाने के बाहर समर्थकों प्रदर्शन

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment