Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पुलिस की कपड़ा फाड़ और कीचड़ वाली होली:पुलिस लाइन में फिल्मी गानों पर जमकर नाचे, गुलाल-अबीर लगाकर बधाई दी

    8 hours ago

    1

    0

    अपने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी कर आम जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी और अफसर गुरुवार को होली खेलेंगे। कानपुर की पुलिस लाइन में आयोजित होली में पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया गया। इसी तरह शहर के अलग-अलग थानों में भी पुलिस होली, रंगों का त्योहार झूमकर मना रही है। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अफसर भी पुलिसकर्मियों के साथ गुलाल और अबीर लगाकर होली खेल कर आनन्द लिया। कानपुर की इस होली में कई आईपीएस अफसर भी मौजूद रहे। उन्होंने भी पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली, इसके साथ ही पुलिस लाईन में रखे टब पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को उठाकर रंग में डुबोया इसके अलावा आईपीएस एडीसीपी अंजिली विश्वकर्मा ने भी महिला पुलिस कर्मियों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली। पुलिस अधिकारी भी संगीत पर जमकर थिरके, अपने सहयोगियों और परिवार के साथ होली की मस्ती की। इसके साथ ही पुलिसलाईन में सभी के खाने का इंतजाम भी किया गया। शहर की होली संपन्न कराने के बाद आज पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोगों ने एक साथ सुबह 11 बजे होली खेलने की शुरुआत की। सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन में ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर नाचते-गाते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने अफसरों के साथ गुलाल लगाकर होली मनाई। इसके बाद अपने सहयोगियों के साथ जमकर मस्ती की। डीजे पर “बोलो तारा-रा-रा” गीत पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया। एक-दूसरे को पकड़कर रंग के टब में डुबोया। डांस से बच रहे अपने सहयोगियों को घसीटकर डांस करने के लिए पकड़कर डीजे की तरफ खींचते भी नजर आए। पुलिसकर्मियों ने होली की मस्ती के साथ ही लोगों के लिए खाने में फास्ट फूड और चाट का इंतजाम भी किया था। इसका भी लोगों ने स्वाद चखकर आनंद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में महिला को फोन पर दिया तीन तलाक:पति के खिलाफ पुलिस से की शिकायत, केस दर्ज
    Next Article
    शाहजहांपुर में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, मारपीट:रंग पड़ने से शुरू हुआ विवाद, दोनो ने कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment