Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान:बेटी की शादी के बाद कर्ज से था परेशान, नदी के किनारे जंगल में मिला शव

    19 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के जैतीपुर कस्बे में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गुरुवार सुबह बहगुल नदी के किनारे जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। यह घटना उसकी बेटी की शादी के मात्र तीन दिन बाद हुई है। मृतक की पहचान रामदीन के रूप में हुई है, जो एक आढ़त पर पल्लेदारी का काम करता था। वह अपने चार बेटों और दो बेटियों का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसका अंदाजा उसके सरकारी आवास की स्थिति से लगाया जा सकता है, जहां दरवाजे पर गेट भी नहीं था। रामदीन की पत्नी निर्मला पिछले छह साल से अपने मायके फतेहगंज पूर्वी में रह रही थी। वह कभी-कभार घर आती थी और बेटी की शादी में भी छह दिन पहले ही आई थी। ग्रामीणों के अनुसार, रामदीन अपनी बेटी की शादी में हुए कर्ज को लेकर परेशान था। बुधवार को टेंट के पैसे देने की तैयारी के दौरान उसका अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वह अपना मोबाइल बंद कर घर से निकल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार सुबह उसका शव बहगुल नदी के किनारे जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी ने थाने में सूचना दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में विहिप-बजरंग दल का धरना:किछौछा दरगाह पर धर्मांतरण, 'लव जिहाद' का आरोप
    Next Article
    महिला शक्ति वंदन अधिनियम लागू न होने पर प्रदर्शन:मातृशक्ति ने भाजपा नेताओं संग सड़कों पर उतरकर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment