Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवती ने किया सुसाइड:पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा, पिता बोले- सिर दर्द से मानसिक तनाव में थी

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान इटौली गांव निवासी 19 वर्षीय रीति देवी उर्फ लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। परिजनों के अनुसार, रविवार रात रीति देवी अपने कमरे में सोने गई थी। सोमवार सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने छत पर जाकर देखा। पिता वैधनाथ ने खिड़की से झांककर देखा तो रीति देवी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पिता की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से सिर दर्द से परेशान थी। उन्होंने कई निजी और सरकारी अस्पतालों में उसका इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी वजह से वह मानसिक तनाव में थी। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दारूका पेपर मिल मजदूरों का आंदोलन खत्म:सीतापुर में प्रशासन की मध्यस्थता से बकाया भुगतान पर बनी सहमति
    Next Article
    नयागंज में ड्राई फ्रूट्स की 2 दुकानों में चोरी:ACP ऑफिस से 100 मीटर की दूरी पर हुई वारदात, तीसरी में कोशिश नाकाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment