Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दारूका पेपर मिल मजदूरों का आंदोलन खत्म:सीतापुर में प्रशासन की मध्यस्थता से बकाया भुगतान पर बनी सहमति

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में दारूका पेपर मिल के श्रमिकों द्वारा किया जा रहा पिछले 5 दिनों आंदोलन सोमवार को प्रशासन की सूझबूझ से समाप्त हो गया। सीतापुर से करीब सात किलोमीटर दूर कटीली स्थित हाईवे पर संचालित दारूका पेपर मिल में मजदूरों का गतिरोध पिछले कई दिनों से जारी था। अपनी मांगों को लेकर आज श्रमिक लखनऊ कूच की तैयारी में थे, लेकिन मंडी गेट पर प्रशासन ने उन्हें रोककर वार्ता के जरिए समाधान निकाल लिया। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि जैसे ही मजदूर पैदल मार्च के लिए आगे बढ़े, मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम सदर दामिनी एम दास और सीओ सिटी विनायक भोसले पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और उन्हें मंडी गेट पर रोक लिया। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मजदूरों को शांत कराया और मिल प्रबंधन के साथ सीधे मंडी समिति परिसर में उच्चस्तरीय वार्ता कराई। बताया जाता है कि वार्ता का सकारात्मक परिणाम सामने आया। मिल प्रबंधन ने सहमति जताई कि धरने पर बैठे प्रत्येक कर्मचारी को तत्काल 5,000 रुपये की सहायता राशि शाम तक दी जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन की मौजूदगी में यह भी आश्वासन दिया गया कि मजदूरों का शेष बकाया वेतन भी जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सिख संगठन के जिला अध्यक्ष गुरपाल सिंह ने कहा कि होली पर्व से ठीक पहले मिली यह आर्थिक राहत मजदूरों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है और इससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई है। वहीं, किसान मंच की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना सिंह ने कहा कि भारी पुलिस मौजूदगी के बीच हुआ यह समझौता न केवल मिल परिसर में शांति बहाल करने वाला है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि संवाद और आपसी बातचीत से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान संभव है। प्रशासनिक हस्तक्षेप और समझौते के बाद संगठन ने अपना धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सोनिया, जिला सचिव अमन सिंह, निर्मल सिंह, हरप्रीत सिंह, सुनीता सरोजिनी, प्रमोद सत्रोहन, लाल विनय बाबूजी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मजदूर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर में कार-बाइक की टक्कर के बाद बवाल:ड्राइवर की पिटाई, डीसीपी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
    Next Article
    शाहजहांपुर में युवती ने किया सुसाइड:पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा, पिता बोले- सिर दर्द से मानसिक तनाव में थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment