Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में महाशिवरात्रि पर 250 गजरे से सजा मंदिर:गौरीशंकर, त्रिलोचन महादेव में लंबी कतारें; 500 मीटर दूर वाहन रोके

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुजानगंज स्थित गौरीशंकर मंदिर में सुबह 3 बजे से ही एक किलोमीटर लंबी कतारें देखी गईं। जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर में भी लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन लगी, जहां 40 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। त्रिलोचन महादेव मंदिर को 250 गेंदे के फूल के गजरे से सजाया गया था। त्रिलोचन महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की आरती के बाद सुबह 3 बजे से दर्शन शुरू हुए। कई श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए रात 1 बजे से ही कतार में लग गए थे। मंदिर परिसर में भक्तों को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर वाहनों को मंदिर परिसर से 500 मीटर दूर रोका गया। सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे जिले में उत्सव का माहौल रहा। तड़के सुबह 3 बजे से ही शिवभक्त जल, दूध, बेलपत्र और प्रसाद लेकर मंदिरों की ओर पहुंचे। भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों जैसे रामेश्वर महादेव, गोमतेश्वर महादेव, तारकेश्वर महादेव और पाँच शिवालय मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने और अव्यवस्था से बचने के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात थे। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव और सीओ केराकत अजीत कुमार रजक स्वयं मौके पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही थी। शाम को मंदिर समिति की ओर से पूरी रात रुद्राभिषेक और जगराता का आयोजन किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर वनखंडी नाथ धाम में महाशिवरात्रि पूजन:आज रात भर चलेगा पूजन, कल 50 हजार श्रद्धालु करेंगे भंडारे में प्रसाद ग्रहण
    Next Article
    पीलीभीत में बंद मकान से लाखों की नकदी चोरी:चोरों ने छत के रास्ते दिया वारदात को अंजाम, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment