Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहीद मंगल पांडे महिला कॉलेज में खेल समारोह का आगाज:दीप प्रज्ज्वलन और मशाल के साथ क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ ,दो दिन तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

    5 hours ago

    1

    0

    शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार, 18 फरवरी 2026 से दो दिवसीय 26वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह (2025-26) शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली रहे प्रो. डॉ. अश्विनी गोयल और महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. अंजू सिंह ने सरस्वती माता को माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. लता कुमार और नैक समन्वयक प्रो. सत्यपाल सिंह राणा भी उपस्थित रहे। संगीत विभाग की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य और प्राध्यापकों ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, बैज, पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राध्यापकगणों ने प्राचार्य का भी शॉल, उपहार और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, रेंजर्स, बीएड, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की छात्राओं ने मार्च-पास्ट किया। छात्रा अक्षिता पूनिया ने मशाल प्रज्ज्वलित की और सभी प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई। छात्रा अनुराधा ने नृत्य प्रस्तुति भी दी। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कहा कि आज खेल एक अच्छा करियर विकल्प बन चुका है और स्वस्थ राष्ट्र के लिए सभी का स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की। मुख्य अतिथि प्रो. अश्विनी गोयल ने कहा कि जीवन में जीत खुशी देती है और हार हमें और बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है। पहले दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। लेमन रेस में नेहा प्रथम, मानविका द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। फ्रॉग रेस में दीपा प्रथम, इकरा द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। थ्री-लेग रेस में तनुषा-महक प्रथम, मानसी-नेहा द्वितीय और तानिया-अंशिका तथा अस्मी-निशा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। शॉट पुट में लक्ष्मी पाल प्रथम, टिंकल द्वितीय और किरन तृतीय रहीं। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ. भारती शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का पूरा स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी-बोर्ड में पहले दिन 24 स्कूलों के कक्ष-निरीक्षक रहे नदारद:गायब रहने वालों को नोटिस जारी, 4611 ने छोड़ी परीक्षा
    Next Article
    लखनऊ में अवैध निर्माण तोड़ने गई टीम कर हमला:गांव में ध्वस्तीकरण के दौरान बवाल, जेसीबी पर पथराव; ड्राइवर घायल, अज्ञात के खिलाफ तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment