Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-बोर्ड में पहले दिन 24 स्कूलों के कक्ष-निरीक्षक रहे नदारद:गायब रहने वालों को नोटिस जारी, 4611 ने छोड़ी परीक्षा

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई पहली पाली में दसवीं और दूसरी पाली के छात्रों ने प्रारंभिक हिंदी और हिंदी विषय का पेपर दिया। परीक्षा को लेकर सभी 124 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी गई। परीक्षा के पहले दिन ही अलग-अलग 24 स्कूलों से परीक्षा में ड्यूटी लगाए गए लगभग 40 कक्ष निरीक्षक नदारद रहे। परीक्षा में न पहुंचने पर केंद्र व्यवस्थापकों ने कंट्रोल रुम को दी। डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने बताया कि नदारद रहे कक्ष निरीक्षकों के स्थान पर अतिरिक्त शिक्षकों ने ड्यूटी की है। परीक्षा में कोई व्यवधान नहीं आया है। जिन स्कूलों के कक्ष निरीक्षक नदारद रहे हैं। उनको शो कॉज नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो FIR कराई जाएगी। इनके अलावा एपीबी बालिका विद्यालय की सहायक अध्यापिका की ड्यूटी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व आईटीआई के अनुदेशक कृष्ण कुमार की ड्यूटी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रुप में लगी थी। इन दोनों अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर इन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया, कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की सघन तलाशी ली गई। किसी भी छात्र को बिना चेकिंग के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी पाबंदी रही। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा की जीजीआईसी चुन्नीगंज में स्थापित ऑनलाइन कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जा रही है। यहां 12 सिस्टम पर सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन कंट्रोल रूम से निगरानी सफल रही है। इसके अलावा जीआईसी चुन्नीगंज में ऑफलाइन कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां फोन पर शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। 4611 ने छोड़ी परीक्षा पहले दिन की परीक्षा में दोनों पालियों को मिलाकर 4611 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 10वीं के 46169 में 43667 ने परीक्षा दी व 2492 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा दूसरी पाली में 12वीं के 45103 परीक्षार्थियों में 42984 ने परीक्षा दी। वहीं, 2119 अनुपस्थित रहें। परीक्षार्थी बोले आसान रहा पेपर परीक्षा देकर निकले छात्र छात्राओं ने पेपर को आसान बताया। 12वीं की परीक्षा देकर निकली प्रिंसी ने बताया कि पेपर आसान आया था। जो पढ़ा उसी से पूछा गया। वहीं, रिषभ ने बताया कि पेपर आसान था। सिलेबस के भीतर से ही सब कुछ पूछा गया था। डबल लॉक में प्रश्न पत्र, स्ट्रांग रूम पर पैनी नजर डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने बताया कि परीक्षा से पहले सभी प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में रखा गया था। ऑनलाइन कंट्रोल रूम से स्ट्रांग रूम की भी लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्रों को लेकर पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को शून्य किया जा सके। 92 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल इस परीक्षा में जिले के 124 केंद्रों पर कुल 92,444 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 46,430 दसवीं और 46,014 बारहवीं के छात्र शामिल हैं। सात राजकीय विद्यालयों के अलावा 73 अनुदानित और 44 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकल रोकने के लिए सात सचल दल तैनात नकल रोकने के लिए 7 सचल दलों के अलावा 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 124 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की भी ड्यूटी लगाई गई है, जिससे परीक्षा केंद्रों पर दोहरी निगरानी रखी जा सके। डीएम ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली (हिंदी) में कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। डीएम ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। अतः सभी धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन तथा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GDA वेबसाइट के नाम पर फर्जी डोमेन लेने की कोशिश:साइबर क्राइम सेल में FIR दर्ज, प्राधिकरण ने की कार्रवाई
    Next Article
    शहीद मंगल पांडे महिला कॉलेज में खेल समारोह का आगाज:दीप प्रज्ज्वलन और मशाल के साथ क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ ,दो दिन तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment