Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहीद पवन कुमार के परिवार को आर्थिक मदद की मांग:ग्राम बना में 'शहीद स्मृति द्वार' निर्माण की अपील

    20 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के नेता रोहित बालाजी के नेतृत्व में शहीद पवन कुमार का परिवार जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. वीके सिंह से मिला। परिवार ने शहीद के आश्रितों को विशेष आर्थिक सहायता और मेरठ के ग्राम बना में 'शहीद स्मृति द्वार' के निर्माण की मांग करते हुए पत्र सौंपा। ग्राम बना निवासी स्वर्गीय पवन कुमार, सुरेंद्र सिंह के पुत्र थे। वे भारतीय सेना की 21 असम राइफल्स रेजिमेंट में तैनात थे और 05 फरवरी 2026 को कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद पवन कुमार अपने परिवार के एकमात्र आर्थिक सहारा थे। उनके निधन के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति वर्तमान में काफी खराब है, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों की इच्छा है कि शहीद की स्मृति को स्थायी बनाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके साहस और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा ले सकें। उनकी शहादत से न केवल ग्राम बना, बल्कि संपूर्ण मेरठ जनपद गौरवान्वित है। प्रार्थना पत्र में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि शासन के नियमानुसार शहीद के परिवार को अनुग्रह सहायता राशि और अन्य राजकीय लाभ तुरंत प्रदान करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएं। साथ ही, ग्राम बना की मुख्य सड़क पर एक 'शहीद स्मृति द्वार' के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की जाए, जिससे उनकी वीरता की गाथा सदैव जीवित रहे। परिवार और ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन शहीद के इस अप्रतिम त्याग को देखते हुए इस मामले को प्राथमिकता देगा और पीड़ित परिवार को न्याय व संबल प्रदान करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में साड़ ने युवक को पटका VIDEO:दोस्तों के साथ कर रहा था बातचीत, पीछे से आया सींग से मारा, हाथ पैर में लगी चोट
    Next Article
    हापुड़ किशोरी के हत्यारे को आजीवन कारावास:2021 के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 33 हजार का जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment