Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शौक पूरा करने रुपए के लिए बना था मुन्ना भाई:गोंडा में यूपी बोर्ड परीक्षा में दूसरे का एग्जाम देते हुए पकड़ा गया, जेल में पहली रात बेचैनी में कटी

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा में यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ बनकर परीक्षा देते पकड़े गए मनीष कुमार की गिरफ्तारी के बाद कई नए खुलासे हुए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मनीष को घूमने का शौक था और जब परिवार से इसके लिए पैसे नहीं मिले तो उसने दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने का सौदा कर लिया। बताया गया है कि उसने प्रत्येक पेपर के लिए 1500 रुपये तय किए थे। इसी सौदे के तहत वह परीक्षार्थी सुधाकर कुमार की जगह हिंदी का पेपर देने पहुंचा था, जहां उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मनीष बीएड की पढ़ाई कर रहा था और भविष्य में शिक्षक बनना चाहता था, लेकिन इस घटना ने उसके सपनों पर विराम लगा दिया। परिवार को नहीं थी जानकारी मनीष ने इस सौदे की जानकारी अपने परिवार को नहीं दी थी। उसने घर पर कहा था कि वह किसी काम से बाजार जा रहा है और दोपहर तक लौट आएगा। जब उसके पकड़े जाने की सूचना परिवार तक पहुंची तो घर में हड़कंप मच गया। परिजन जानकारी लेने थाने पहुंचे। जेल में पहली रात गिरफ्तारी के बाद मनीष को जेल भेज दिया गया। वहां उसे क्वारंटाइन बैरक में रखा गया है। जेल प्रशासन के अनुसार, किसी भी नए बंदी को प्रारंभ में क्वारंटाइन बैरक में ही रखा जाता है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। सूत्रों के मुताबिक, मनीष ने जेल में अपनी पहली रात बेचैनी में गुजारी। वह बार-बार अपनी गलती पर पछतावा जताता रहा और कहता रहा कि भविष्य में ऐसा काम दोबारा नहीं करेगा। पूरी रात वह ठीक से सो नहीं पाया और अपने कृत्य को लेकर चिंतित दिखाई दिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लगन चढ़ाने जा रहे युवकों की कार गिरी नहर में:चचेरे भाइयों सहित 4 की मौत, मृतकों में 2 युवक थे लॉ के स्टूडेंट
    Next Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व के इको सेंसेटिव जोन की अधिसूचना जारी:विकास कार्यों को मिलेगी गति, संशय समाप्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment