Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व के इको सेंसेटिव जोन की अधिसूचना जारी:विकास कार्यों को मिलेगी गति, संशय समाप्त

    12 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) के इको सेंसेटिव जोन (ESZ) को लेकर लंबे समय से चला आ रहा संशय अब समाप्त हो गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस निर्णय से जिले में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, साथ ही वन्यजीवों का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। पीटीआर का कुल क्षेत्रफल लगभग 73 हजार हेक्टेयर है। अब इसमें से 575 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को इको सेंसेटिव जोन घोषित किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, जंगल की सीमा से दो किलोमीटर तक के दायरे में बड़े उद्योगों की स्थापना पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कुटीर उद्योग, ग्राम उद्योग और पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं, जैसे होम-स्टे, पर कुछ शर्तों के साथ छूट दी गई है। इको सेंसेटिव जोन का निर्धारण न होने के कारण जिले में कई बड़े निवेश और पर्यटन परियोजनाएं अटकी हुई थीं। वर्ष 2023 में निवेशकों ने पर्यटन से संबंधित आठ बड़े उद्योगों के प्रस्ताव दिए थे, लेकिन एनओसी न मिलने के कारण उन्हें रोक दिया गया था। अब स्थिति स्पष्ट होने के बाद इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो सकेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नए निर्धारण के अनुसार, जंगल की सीमा से सटे 230 गांव इस जोन के अंतर्गत आए हैं। इनमें शाहजहांपुर के कुछ गांव भी शामिल हैं। प्रशासन ने इस क्षेत्र में बने और निर्माणाधीन सभी ढांचों की रिपोर्ट मांगी है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि सभी पांच रेंजरों को सर्वे कर वास्तविक लोकेशन की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य नियमों के उल्लंघन की जांच करना है। अधिसूचना पर किसी भी प्रकार के सुझाव या आपत्ति दर्ज कराने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित एक समिति इन आपत्तियों की जांच करेगी। इच्छुक व्यक्ति लिखित रूप में अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शौक पूरा करने रुपए के लिए बना था मुन्ना भाई:गोंडा में यूपी बोर्ड परीक्षा में दूसरे का एग्जाम देते हुए पकड़ा गया, जेल में पहली रात बेचैनी में कटी
    Next Article
    बरेली के बभिया गांव में सांड का तांडव:बुजुर्ग किसान को पटक-पटक कर मार डाला, बचाने दौड़े चार ग्रामीणों को भी सींगों से मार कर किया लहुलुहान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment