Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लगन चढ़ाने जा रहे युवकों की कार गिरी नहर में:चचेरे भाइयों सहित 4 की मौत, मृतकों में 2 युवक थे लॉ के स्टूडेंट

    9 hours ago

    1

    0

    मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृतक युवकों के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। महावन इलाके के रहने वाले चारों युवक आपस में दोस्त थे और वह मोहल्ले की रहने वाली एक लड़की की लगन चढ़ाने राजस्थान के डीग जा रहे थे। यह लोग मगोर्रा थाना क्षेत्र में पहुंचे तभी कार अनियंत्रित हो गई और कैनाल में जा गिरी। हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रात का समय और तीव्र मोड बना हादसे की बजह महावन इलाके के रहने वाले राहुल,अमित,मोहित और ओल्ड फरीदाबाद निवासी दोस्त गुल्लू लगन समारोह में शामिल होने के लिए महावन से निकले। यह लोग रात गोवर्धन बाईपास होते हुए डीग जा रहे थे। जैसे ही नगला दैवीय के पास पहुंचे तभी रात,हल्की बारिश और तेज मोड़ होने के चलते गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे। सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और वहां सड़क किनारे रखी एक पानी की टंकी में टक्कर मारते हुए नहर में जा गिरी। 6 मीटर की थी कैनाल नगला दैवीय के समीप से जाने वाली 6 मीटर गहरी कैनाल में किसी के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके के लिए दौड़ लिए। ग्रामीणों ने कार और उसमें फंसे चार युवकों को नहर में डूबते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने कार में फंसे युवकों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने दो युवकों को कार से बाहर निकाला,लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस और दमकल की टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। इसके बाद उसमें फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। जिनकी भी मौत हो गई। अमित चला रहा था कार प्रेम नगर महावन का रहने वाला 23 वर्षीय अमित अपने दोस्त राहुल के भाई सज्जन कुमार की फ्रॉंक्स गाड़ी संख्या UP85CV9856 से दोस्त राहुल,मोहित और गुल्लू के साथ डीग के लिए निकले। लॉ की पढ़ाई कर रहे अमित और मोहित आगे बैठे थे जबकि राहुल और गुल्लू पीछे बैठे थे। राहुल के पिता चरण सिंह टेलर हैं वह उन्हीं के साथ काम करता था,जबकि बलदेवगढ़ महावन के ही रहने वाले मोहित के पिता प्रेम सिंह मजदूरी करते थे। मोहित और राहुल चचेरे भाई हैं। सिस्टम की लापरवाही आई सामने हादसे में चार नवयुवकों की मौत हो गई। कोई लॉ की पढ़ाई कर रहा था तो कोई अपनी दुकान चला रहा था। चारों युवकों की मौत से गांव में सन्नाटा है,ग्रामीण शोक में हैं। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा के दावे करने वालों की भी कलई खोल कर रख दी। जिस जगह हादसा हुआ वहां मोड़ होने के बाबजूद न तो ब्रेकर था,न चेतावनी बोर्ड लगा था और न ही रेलिंग लगी थी। पहले पानी की टंकी से टकराई फिर गिरी नहर में ग्रामीणों ने बताया बारिश का मौसम होने की बजह से ज्यादातर लोग घरों में थे। इक्का दुक्का ग्रामीण इधर उधर घूम रहे थे। रात को एक कार महमदपुर की तरफ से आती दिखाई दी। कुछ समझते उससे पहले ही पहले वहां रखी पानी की टंकी से टकराई और उसके बाद सीधे नहर में जा गिरी। इसके बाद शोर किया अन्य ग्रामीणों को बुलाया। रस्सी की मदद से गाड़ी तक पहुंचे किसी तरह उसमें फंसे दो युवकों को निकाला। इसके बाद पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे। उन्होंने कोशिश की,लेकिन गेट नहीं खुलने की बजह से आगे बैठे युवकों को निकालने में दिक्कत आ रही थी,फिर क्रेन बुलाई गई। जिसकी मदद से गाड़ी को बाहर निकाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुले में उड़ती खोई, आंखों में जलन:नियमों की धज्जियां उड़ा रही यशपक्का पेपर्स लिमिटेड
    Next Article
    शौक पूरा करने रुपए के लिए बना था मुन्ना भाई:गोंडा में यूपी बोर्ड परीक्षा में दूसरे का एग्जाम देते हुए पकड़ा गया, जेल में पहली रात बेचैनी में कटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment