Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गौ रक्षा यात्रा लेकर अमेठी पहुंचेंगे:जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    2 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आज दोपहर गौ रक्षा यात्रा के साथ अमेठी पहुंचेंगे। जिले में करीब एक घंटे रुकने के बाद उनका काफिला रायबरेली के लिए रवाना होगा। इस दौरान वे जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की यह यात्रा गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग को लेकर शुरू हुई है। काशी से निकली यात्रा आज दोपहर करीब ढाई बजे अमेठी पहुंचेगी, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। अमेठी में सबसे पहले वे जिला मुख्यालय गौरीगंज के वार्ड नं 19 स्थित कृष्ना पांडेय के आवास जाएंगे, जहां पादुका पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला रायबरेली मार्ग स्थित जिला पंचायत सदस्य केडी सरोज के ऑफिस पहुंचेगा, जहां दर्शन पूजन का कार्यक्रम होगा। यही पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। करीब एक घंटे अमेठी में रुकने के बाद शंकराचार्य का काफिला रायबरेली के लिए रवाना हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में गर्भवती पीड़िता मांग रही 'इच्छा मृत्यु':पति की मौत के बाद विधवा से दिखाई हमदर्दी, शादी का झांसा देकर 10 लाख ठगे
    Next Article
    मैनपुरी में आवारा गोवंश के हमले से किसान की मौत:खेत पर काम करते समय हुई घटना, सींगों में फंसाकर कई बार जमीन पर पटका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment