Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर निशाना:बोले- आज हिंदू राष्ट्र कर दोगे घोषित, तो क्या कल सवेरे से बंद हो जाएगी गो हत्या

    2 hours ago

    1

    0

    ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शनिवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भव्य स्वागत किया गया। वे अपनी 'गौ प्रतिष्ठा पदयात्रा' के तहत यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में गौ रक्षा, हिंदू राष्ट्र और केंद्र-राज्य सरकार के समन्वय पर अपनी राय रखी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। सुल्तानपुर पहुंचने पर शंकराचार्य के स्वागत में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फूलों से सजी गाड़ी में सवार शंकराचार्य ने लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। 'हिंदू राष्ट्र' की मांग पर शंकराचार्य ने तर्कपूर्ण बयान देते हुए कहा कि प्रतीकों की राजनीति से अधिक महत्वपूर्ण गौ माता का सम्मान है। उन्होंने सवाल उठाया, "पहले गौ माता की हत्या बंद कराओ! आज हिंदू राष्ट्र घोषित कर दोगे, तो क्या कल सवेरे से वहां गौ हत्या बंद हो जाएगी?" शंकराचार्य ने जोर देकर कहा कि यदि हिंदू राष्ट्र में भी गौ हत्या जारी रहती है, तो यह अपमानजनक होगा। इसलिए, पहले गौ हत्या बंद होनी चाहिए, बाकी बातें बाद में। गौ रक्षा के लिए कानून बनाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होने के सवाल पर, शंकराचार्य ने संवैधानिक प्रक्रिया का हवाला दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार तभी कानून बनाती है जब राज्य सरकारें अपने यहां कानून बनाकर केंद्र को प्रस्ताव भेजती हैं। उनके अनुसार, राज्यों का समूह ही केंद्र सरकार है, इसलिए राज्यों की ओर से प्रस्ताव मिलने पर ही केंद्र इस दिशा में कार्य करेगा। इससे पहले, लंभुआ थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचकर उन्होंने बजरंगबली की आरती की और परिक्रमा की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के विवेक सैनी की UPSC में आई 276 रेंक:चौथे अटेंम्ड में प्रयास हुआ सफल, रोज करते थे 10 घंटे पढ़ाई, विराट कोहली पसंदीदा खिलाड़ी
    Next Article
    रिटायर्ड पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ने से मौत:जालौन के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment