Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन:यौन उत्पीड़न FIR पर निष्पक्ष जांच की मांग, पीएम को ज्ञापन भेजा

    13 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न के आरोप में न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि शिकायतकर्ता अश्वनी सिंह उर्फ आशुतोष पाण्डेय पुत्र रवींद्र सिंह की पृष्ठभूमि की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, सनातन धर्म के सर्वोच्च पद पर आसीन शंकराचार्य की मर्यादा का ध्यान रखते हुए उन पर दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाए। ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सनातन धर्म पर आघात किया गया है, उसे देश की जनता कभी नहीं भूल पाएगी। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने इस कार्रवाई को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य एक पूजनीय पद पर आसीन सनातन धर्म के धर्माचार्य हैं, और उनके साथ ऐसी अशोभनीय कार्रवाई बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई में अग्रणी भूमिका के साथ खड़ी है और न्याय के लिए संघर्ष की हर सीमा तक जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, आशीष गौड़, रंजीत मौर्य, मणि प्रकाश दुबे, देवी प्रकाश दुबे, राम नरेश महाराज, राजीव लोचन निषाद, आदित्य श्रीवास्तव, अमर नाथ कैथल, विवेक मिश्रा, राजेंद्र लोधी, मनोज घायल, रिक्की सरदार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने शंकराचार्य प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की:सीतापुर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, सड़कों पर उतरकर नारेबाजी
    Next Article
    बेटे की शादी से 14 दिन पहले पिता की मौत:झांसी में खेत पर बेहोश मिले, परिजन बोले- जमीन लिंक एक्सप्रेस-वे में जाने से दुखी थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment