Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने शंकराचार्य प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की:सीतापुर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, सड़कों पर उतरकर नारेबाजी

    11 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने नेतृत्व में महज 30 से अधिक से कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े एक प्रकरण में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष ममता वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों का कहना है कि हाल ही में कुंभ आयोजन के दौरान मौनी अमावस्या के अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों को स्नान करने से रोके जाने की घटना सामने आई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोप लगाया गया कि इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं देश की धार्मिक सहिष्णुता और संविधान में निहित मूल्यों के विपरीत हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शंकराचार्य, उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर संगठन को गंभीर आपत्ति है। कांग्रेस का आरोप है कि बिना निष्पक्ष जांच के इस प्रकार की कार्रवाई न केवल अनुचित है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश जाता है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय न हो। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तियों के सम्मान की रक्षा करना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं की गई, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगा। ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन समाप्त किया और सरकार से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में युवक का शव बंद घर में मिला:दो दिन पहले मां-पत्नी को पीटकर था भगाया, छत के पास सीढ़ी लगने से गहराया शक
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन:यौन उत्पीड़न FIR पर निष्पक्ष जांच की मांग, पीएम को ज्ञापन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment