Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य बोले- CM के पास 6 दिन का समय बचा:गाय को राष्ट्रमाता घोषित करें; जो करना है कर लें, हम पीछे नहीं हटेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- सीएम योगी के पास अभी 6 दिन का समय बचा है। वह गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर दें। अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उनके ही पार्टी के अन्य लोग समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है। 7 मार्च को हनुमान चालीसा का पाठ कर वाराणसी से लखनऊ के लिए निकलेंगे। वहां पर सभी साधु संतों के सामने हम अपने फैसले सुनाएंगे। उन लोगों का चेहरा भी सामने लाएंगे, जो लोग हमारे इस अभियान में साथ हैं। शंकराचार्य ने गुरुवार को कहा- रास्ते में हमें जहां रोका जाएगा, हम कानून का पूरा साथ देंगे। उम्मीद है कि ये धर्म की यात्रा है, इसमें कोई बाधा नहीं आएगी। अपने निर्धारित मार्ग और कार्यक्रम के अनुसार ही लखनऊ के लिए बढ़ेंगे। हम अपने मार्ग पर निकलेंगे और जो भी निर्णय लेना होगा, वह अपने धर्म और परंपरा के अनुसार लेंगे। प्रशासन को जो करना है वह करे, लेकिन अपने तय कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेंगे। गौ माता की रक्षा के लिए लखनऊ आने का आह्वान किया शंकराचार्य ने बताया कि वह गाय और सनातन की रक्षा के लिए 11 मार्च को लखनऊ में सभा करेंगे। 6 मार्च को बड़े भगवान चिंता गणेश का पूजन पाठ होगा। इसी दिन वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर संकल्प लेंगे। फिर 7 मार्च की शाम संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। इसके बाद लखनऊ यात्रा के लिए निकलेंगे। कई जिलों से होते हुए और रात्रि विश्राम करते हुए 10 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे। यहां 11 मार्च को शीतला अष्टमी पर काशीराम मैदान में गौ ध्वज प्रतिष्ठा किया जाएगा। इसके बाद धर्म युद्ध शुरू होगा, जो लोग भी गौ माता की रक्षा के लिए आना चाहते हैं, वह आएं। पढ़िए शंकराचार्य की यात्रा का रूट… अजय राय ने शंकराचार्य के चरणों में फूल चढ़ाए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से उनके मठ में मुलाकात की। आशीर्वाद लेकर हाल के घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की। अजय राय ने शंकराचार्य से कहा- अभी जब हम लखनऊ में थे, तब पुलिस ने हमें रास्ते में रोक दिया। प्रशासन ने मुझे आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी और होली का हवाला देकर रोक लिया। उन्होंने प्रशासन की ओर से जारी जिलाधिकारी का लेटर भी शंकराचार्य को दिखाया। कहा कि यह पत्र बताता है कि प्रशासन किस आधार पर लोगों को रोक रहा है। मुलाकात के बाद शंकराचार्य ने कहा- होली के बाद अजय राय हमसे मुलाकात करने आए थे। गंगा अभियान को लेकर कुछ चर्चाएं हुई। लेकिन, कोई बहुत बड़ी बात नहीं की गई है। यह एक मुलाकात थी। केशव पर बयान पर शंकराचार्य बोले- जिसका जैसा संस्कार, वैसा बोलता है डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का इस कार्यक्रम को लेकर एक बयान चर्चा में है। केशव ने कहा था कि शंकराचार्य लखनऊ आएंगे, तो रामभक्त के नाते स्वागत करेंगे। गाय को खरोंच तक नहीं लगती, राज्य माता का दर्जा देने की जरूरत नहीं। केशव के इस बयान पर शंकराचार्य ने कहा- जिसका जैसा संस्कार होता है, वह वैसा ही बयान देता है। अजय राय बोले- कांग्रेस कार्यकर्ता शंकराचार्य के साथ खड़े रहेंगे अजय राय ने कहा कि हम अपने शंकराचार्य से मुलाकात करने के लिए होली बाद पहुंचे थे। शंकराचार्य का जो भी आदेश होगा, हमारी पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। जो लोग गौ को अपनी मां मानते हैं, वह सभी लोग साथ रहेंगे। 11 मार्च को हम सभी लखनऊ में महाराज जी के साथ रहेंगे। अब तक का शंकराचार्य को लेकर हुआ विवाद समझिए… प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। 27 फरवरी को हाईकोर्ट ने शंकराचार्य को जमानत दे दी। -------------- ये खबर भी पढ़िए- केशव बोले- गो-माता को खरोंच पहुंचाने की किसकी औकात: काशी में कहा- शंकराचार्य हमारे भगवान; अखिलेश से बड़ा ढोंगी नहीं देखा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने काशी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि है। वे भगवान शंकराचार्य हैं। वे कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। एक रामभक्त होने के नाते मैं खुद ही उनका अभिनंदन करने को तैयार हूं। शंकराचार्य के यूपी सरकार में गोहत्या के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने पहली बार खामेनेई की मौत पर शोक जताया:विदेश सचिव विक्रम मिसरी ईरानी दूतावास पहुंचे; शोक पुस्तिका पर साइन किए, श्रद्धांजलि दी
    Next Article
    IPS अंजलि को पुलिसकर्मियों ने पकड़कर रंग लगाया:कानपुर पुलिस की कपड़ा फाड़ होली, बाथ टब में कूदे, डीजे पर जमकर थिरके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment