Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षकों ने TET को लेकर निकाला मशाल जुलूस:कानून वापस लिए जाने की मांग, 2 किलोमीटर मशाल लेकर चले

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में आज मंगलवार देर शाम शिक्षकों ने टीईटी (TET) अनिवार्य किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। देर शाम गांधी पार्क में बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए और अंबेडकर चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने कानून वापस लेने की मांग करते हुए सरकार को एक ज्ञापन भी सौंपा है। लगभग 2 किलोमीटर लंबा यह मशाल जुलूस गांधी पार्क से शुरू होकर अंबेडकर चौराहे पर समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारी शिक्षकों की मुख्य मांग थी कि जिन शिक्षकों की सेवा अवधि में केवल कुछ वर्ष (जैसे 3 या 5 साल) शेष हैं, उनके लिए टीईटी पास करना मुश्किल होगा। शिक्षकों का मानना है कि यह कदम उन्हें परेशान करने वाला है। जुलूस के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शिक्षक संगठन यूटा के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने इस नियम को 'काला कानून' बताया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने गांधी पार्क से अंबेडकर चौराहे तक 2 किलोमीटर का मशाल जुलूस निकालने और कानून वापस लेने की मांग दोहराई। सिंह ने यह भी कहा कि वे इस कानून का लगातार विरोध कर रहे अन्य शिक्षकों के साथ खड़े हैं। रवि प्रकाश सिंह के अनुसार, जिन शिक्षकों की सेवा अवधि में अब कुछ ही वर्ष बचे हैं, उनके लिए यह परीक्षा पास करना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में वे अपनी आगे की नौकरी कैसे जारी रख पाएंगे। दरअसल इस कानून को वापस लिए जाने की मांग करते हुए गोंडा में लगातार कई शिक्षक संगठन के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन अभी तक शिक्षकों की मांग पूरी नहीं हुई है। यूटा मीडिया प्रभारी अरुण मिश्रा ने कहा कि हमारे शिक्षक साथी बहुत परेशान हैं अब उनकी उम्र भी नहीं है कि उसे परीक्षा में बैठ पाएंगे लेकिन फिर भी जबरदस्ती उन्हें बैठने के लिए सरकार द्वारा मजबूर किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली पोल से टकराया ट्रैक्टर, चालक की मौत:उन्नाव के बीघापुर में हुआ हादसा, अनियंत्रित होने से हुई टक्कर
    Next Article
    Dhurandhar 2 Box Office Opening: धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर ला दी सुनामी, तोड़ डाला DDLJ का 30 साल वाला ये रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment