Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक पर कक्षा 8 की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:सुल्तानपुर में बाथरूम के पीछे ले जाकर किया बैड टच, BSA ने दिए जांच के आदेश

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक पर कक्षा सात की एक छात्रा से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता ने पुलिस ने घटना को लेकर लिखित शिकायत किया है। मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़की के पिता द्वारा पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार, 23 फ़रवरी को स्कूल के सहायक अध्यापक गिरजेश सिंह उसकी बेटी को वाशरूम के पीछे लेकर गए। आरोप है वहां छात्रा से शिक्षक ने छेड़खानी करते हुए उसके शरीर को अनैतिक रूप से छूने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी दिया। पिता के अनुसार हमारी बेटी मंदबुद्धि है। तहरीर में ये भी उल्लेख है कि शिक्षक और लड़कियों के साथ भी ग़लत कृत्य करते हैं। कक्षा आठ की छात्रा ने बताया कि शिक्षक लड़कियों को ग़लत तरीके से छूते हैं। और बदतमीजी करते हैं। वो करीब 5 महीने से स्कूल पर तैनात हैं। एक महीने से इस प्रकार का कृत्य उनके द्वारा किया जा रहा है। एक अन्य छात्रा ने बताया कि शिक्षक सब छात्राओ के साथ ऐसा कर रहे हैं। इसके पहले भी दूसरे स्कूल में जब हम थे तब भी उन्होंने ऐसा किया था. लड़की के पिता ने बताया हमारी बच्ची कक्षा सात में पढ़ती है और वो मंदबुद्धि है। यहां के सहायक अध्यापक गिरजेश सिंह ने उसको बाथरूम के पीछे लेकर गए और छेड़छाड़ किया। हमें दो दिन पहले इस घटना के बारे में जानकारी हुई तो आज थाने पर शिकायत लेकर देने जा रहा हूं। इस संदर्भ में बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। खंड शिक्षा अधिकारी उदय राज मौर्या को जांच के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आते ही अन्य कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में शरारती तत्वों ने 3 बाइक, 1 ई-रिक्शा फूंका:लाखों का नुकसान, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
    Next Article
    'मेरा आखिरी व्लॉग, मेरी मौत के जिम्मेदार...', रो-रोकर टूटे Bigg Boss फेम अनुराग डोभाल, इंटर-कास्ट मैरिज पर परिवार ने किया टॉर्चर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment