Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक से रंगदारी मांगने वाला नाबालिग आरोपी गिरफ्तार:मुंबई भागते समय छिवकी स्टेशन पर महानगरी एक्सप्रेस से जीआरपी ने पकड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र में एक शिक्षक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और पैसे न देने पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जीआरपी ने उसे प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन से उस समय पकड़ा, जब वह महानगरी एक्सप्रेस से मुंबई भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद नाबालिग को जौनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, जौनपुर के तेजी बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग आरोपी ने अपने साथी आनंद सिंह के साथ मिलकर एक शिक्षक से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। जब शिक्षक ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने अवैध रूप से फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में तेजी बाजार थाने में अपराध संख्या 33/26 व 59/26 के तहत धारा 109(1) और 308 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को तेजी बाजार थाना प्रभारी ने टेलीफोन के माध्यम से जीआरपी प्रयागराज को सूचना दी कि वांछित आरोपी गाड़ी संख्या 22177 महानगरी एक्सप्रेस से मुंबई जा रहा है। सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छिवकी चौकी प्रभारी राजेश कुमार वर्मा की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने छिवकी स्टेशन और ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेन के प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचने पर पुलिस टीम ने एस-6 कोच की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने नाबालिग आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी की सूचना तत्काल तेजी बाजार थाना पुलिस को दी गई। जौनपुर से पहुंचे अति निरीक्षक मुन्नाराम को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया कि यह कार्रवाई 28 फरवरी 2026 को रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, चोरी-छिनैती और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में शराब पीने के दौरान चली गोली:एक व्यक्ति घायल, आरोपी फरार; पुलिस के सामने बयान बदले
    Next Article
    पीलीभीत में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:परिजनों ने जहर देने की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment