Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में शराब पीने के दौरान चली गोली:एक व्यक्ति घायल, आरोपी फरार; पुलिस के सामने बयान बदले

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के बहजोई कस्बे में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर रविवार देर रात हुई। कस्बा निवासी जयप्रकाश पुत्र पान सिंह, सोनू और मनोज सहित 5-6 लोग एक साथ बैठे थे। शराब पीने को लेकर उनके बीच किसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर मनोज और एक अन्य व्यक्ति आपस में लड़ने लगे। इस दौरान किसी एक ने तमंचा निकालकर दूसरे युवक पर तान दिया, लेकिन गोली पान सिंह के हाथ में लग गई। घायल को पहले परिवार वालों ने अस्पताल ले जाने से मना किया, लेकिन बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोली लगने की जानकारी मिलने पर बहजोई पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर पुलिस चौकी प्रभारी अपर्णा बंसल अस्पताल पहुंचीं और घायल से घटना की जानकारी ली। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। घटना के बाद आरोपी फरार है। घायल व्यक्ति पुलिस के सामने बार-बार अपने बयान बदल रहा है, जिसके कारण पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए हर बिंदु पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को हाथ में गोली लगी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और झगड़े में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, ताकि घटना का सही खुलासा हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनवमी पर होगा रामलला का सूर्य तिलक:19 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी विशेष पूजा, पद्मभूषण पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ होंगे मुख्य आचार्य
    Next Article
    शिक्षक से रंगदारी मांगने वाला नाबालिग आरोपी गिरफ्तार:मुंबई भागते समय छिवकी स्टेशन पर महानगरी एक्सप्रेस से जीआरपी ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment