Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन:आउटसोर्सिंग नीति और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

    23 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन, मेरठ इकाई ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सेवा से हटाने के आदेश पर स्पष्टीकरण और 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार और जिला मंत्री शीशपाल सिंह ने किया। कर्मचारी चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्र हुए और जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन का मुख्य कारण संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय प्रथम मंडल द्वारा 13 फरवरी 2023 को जारी किया गयाआदेश था। इस आदेश में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और राजकीय हाईस्कूल-इंटरमीडिएट विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 31 मार्च 2026 के बाद सेवा में न लेने का निर्देश दिया गया है। एसोसिएशन ने इस आदेश पर स्पष्टीकरण की मांग की है। ज्ञापन में 12 सूत्रीय मांगें शामिल थीं। प्रमुख मांगों में कर्मचारियों के वेतन से काटी जा रही 18 प्रतिशत जीएसटी को बंद करना शामिल है। साथ ही, वर्तमान में मिल रहे 8,314 रुपये नकद वेतन को बढ़ाकर 20,000 रुपये करने की मांग की गई। एसोसिएशन ने कंपनी के उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिए शीघ्र निगम के गठन की भी मांग की। अन्य मांगों में कर्मचारियों को विभिन्न लाभ और सुरक्षा प्रदान करने हेतु शासनादेश जारी करना शामिल है। उपार्जित अवकाश का नकदीकरण और 22बी का लाभ प्रदान करने की मांग भी की गई। अर्हताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति देने की बात भी कही गई। एसोसिएशन ने सहायता प्राप्त विद्यालयों में पदों की संख्या के अनुरूप पदनाम देने और हाईस्कूल तक के विद्यालयों में कार्य की अधिकता को देखते हुए वरिष्ठ सहायक को मिलने वाले सभी लाभ प्रदान करने की मांग की। वेतन समिति 2016 की सिफारिशों के तहत राज्य कर्मचारियों को 2016 से मिल रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ-द्वितीय स्तर की मांगों में विद्यालयों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी से लिपिक वर्ग में कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के रिक्त पदों को प्रबंध समिति से प्रस्ताव मंगाकर पदोन्नति के माध्यम से भरने की मांग भी शामिल थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:CMO ने हीट स्ट्रोक इलाज की तैयारी के निर्देश दिए, दवाएं सुनिश्चित करें
    Next Article
    अलीगढ़ में बाइक सवारों ने कंपाउंडर को मारी गोली:हॉस्पिटल से घर जाते समय हुई वारदात, हायर सेंटर रेफर; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस​

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment